{"_id":"6a9fd2ed93023974f804cb30","slug":"video-drang-bjp-united-social-media-rumours-chandan-pandit-mandi-2026-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: द्रंग भाजपा पूरी तरह एकजुट, सोशल मीडिया पर फैलाई जा रहीं भ्रांतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: द्रंग भाजपा पूरी तरह एकजुट, सोशल मीडिया पर फैलाई जा रहीं भ्रांतियां
Ankesh Dogra
Updated Tue, 08 Sep 2026 02:48 PM IST
Link Copied
द्रंग भाजपा में गुटबाजी को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के बीच भाजपा ने स्थिति स्पष्ट करते हुए संगठन में किसी तरह के मतभेद से इनकार किया है। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव चंदन पंडित ने इन चर्चाओं को विपक्ष की ओर से फैलाई जा रही भ्रांतियां करार दिया। उन्होंने कहा कि द्रंग में भाजपा पूरी तरह एकजुट है और सभी कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।
जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह में द्रंग विधानसभा क्षेत्र के तीनों मंडलों के युवा मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता द्रंग युवा मोर्चा अध्यक्ष राजन ठाकुर ने की। इसमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के बाद चंदन पंडित ने कहा कि द्रंग में भाजपा का मजबूत जनाधार है। उन्होंने कहा कि यह जनाधार किसी एक व्यक्ति या पदाधिकारी की वजह से नहीं, बल्कि वर्षों से संगठन के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं के त्याग, संघर्ष और मेहनत का परिणाम है। बूथ से लेकर मंडल और विधानसभा स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।
उन्होंने कहा कि भाजपा में संगठन ही कार्यकर्ताओं को अलग-अलग दायित्व सौंपता है। संगठन की ओर से दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाना प्रत्येक कार्यकर्ता का कर्तव्य है। उन्होंने दावा किया कि द्रंग भाजपा विधायक पूर्ण चंद ठाकुर के नेतृत्व में पूरी तरह एकजुट है। हाल में हुए पंचायत चुनावों में भी संगठन की एकजुटता देखने को मिली है।
चंदन पंडित ने कहा कि युवा मोर्चा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक बूथ पर संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेगा। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय करने और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं पर उन्होंने कहा कि बिना तथ्यों के किसी तरह की बातें फैलाने से कार्यकर्ताओं में भ्रम की स्थिति पैदा होती है। उन्होंने कहा कि इस तरह की चर्चाओं के माध्यम से भाजपा की एकता पर सवाल खड़े करने का प्रयास उचित नहीं है। पार्टी कार्यकर्ता पूरी तरह संगठन के साथ खड़े हैं और आगामी चुनावों के लिए एकजुट होकर काम करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।