{"_id":"6ab7a335d3c173c7a50f92aa","slug":"video-cm-sukhu-said-bjp-mps-start-cawing-like-crows-the-moment-they-arrive-in-himachal-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीएम सुक्खू बोले- हिमाचल आते ही कौवों की तरह कांय-कांय करने लग जाते हैं भाजपा के सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम सुक्खू बोले- हिमाचल आते ही कौवों की तरह कांय-कांय करने लग जाते हैं भाजपा के सांसद
सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल के भाजपा सांसदों की तुलना कौवों के साथ की है। शनिवार को बल्ह विधानसभा क्षेत्र के कंसा मैदान में विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन-शिलान्यास करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि हिमाचल के भाजपा सांसदों की जुबान कभी भी दिल्ली में अपने शीर्ष नेताओं के आगे नहीं खुलती। लेकिन जैसे ही ये सभी हिमाचल में प्रवेश करते हैं तो कौवों की तरह कांय-कांय करना शुरू कर देते हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग चुप रहता है वह कभी न्याय नहीं कर सकता। प्रदेश सरकार हमेशा जनहित की आवाज को उठाती है। सीएम सुक्खू ने इस मौके पर एलान किया कि सरकार की मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के लिए मनरेगा की एक दिन ही दिहाड़ी की शर्त को हटा दिया जाएगा। जिन परिवारों की वार्षिक आय 75 हजार तक होगी और उस परिवार में 21 वर्ष से कम आयु की एक से अधिक बेटियां होंगी, उन्हें आने वाले समय में मासिक 1500 रुपये दिए जाएंगे। प्रकाश चौधरी को बल्ह का अगला प्रत्याशी घोषित किया सीएम सुक्खू पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी को बल्ह से कांग्रेस का अगला प्रत्याशी घोषित कर गए। उन्होंने कहा कि बल्ह के लोगों ने प्रकाश चौधरी को न जीताकर बहुत बड़ी गलती की। यदि चौधरी जीते होते तो आज मंत्री होते। भविष्य में बल्ह के लोग ऐसी गलती न करें और प्रकाश चौधरी को जीताकर भेजें। प्रकाश चौधरी मेरे भाई व मित्र हैं। उन्होंने प्रकाश चौधरी की सभी मांगों को पूरा करने का ऐलाना भी किया जिनमें बल्ह में जल शक्ति विभाग और विद्युत विभाग का डिविजन कार्यालय और डीएसपी कार्यालय खोलने सहित अन्य योजनाओं के लिए पैसे देना शामिल हैं। इससे पहले सीएम का डडौर चौक पर भव्य स्वागत हुआ। यहां से सीएम को रथ पर सवार होकर कंसा मैदान तक लाया गया। रथ पर सीएम के साथ कुल्लू के विधायक सुंदर ठाकुर, पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर, जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष शशि शर्मा और एपीएमसी के चेयरमैन संजीव गुलेरिया भी सवार रहे। संजीव गुलेरिया ने रथ के सारथी की भूमिका निभाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।