{"_id":"67601d85e5d6f6e7080930e8","slug":"various-therapy-tips-given-to-ayurvedic-doctors-mandi-news-c-90-1-ssml1025-142871-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: आयुर्वेदिक चिकित्सकों को दिए विभिन्न थेरेपी के टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: आयुर्वेदिक चिकित्सकों को दिए विभिन्न थेरेपी के टिप्स
मंडी। सौली खड्ड में सोमवार को मंडी जिले के आयुर्वेदिक चिकित्सकों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। इसमें जिलेभर से 125 आयुर्वेदिक चिकित्सकों ने भाग लिया। कार्यशाला में उपनिदेशक आयुष विभाग मंडी जोन डाॅ. आनंदी शैली बतौर मुख्यातिथि शामिल रहीं। जिला आयुष अधिकारी डॉ. राजेश कालिया विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में जिला बिलासपुर से आए डॉ. प्रमोद पारीख और डॉ. विकास ने उपस्थित चिकित्सकों को पंचकर्म, मर्म चिकित्सा, जलौका कर्म, रक्तमोक्षण, अग्निकर्म, चिकित्सा आदि विषयों पर जानकारी दी। डॉक्टरों को विभिन्न थेरेपी से जुड़े रिफ्रेशर कोर्स के टिप्स दिए। इस अवसर पर नोडल अधिकारी डाॅ. हितेश शर्मा और डाॅ. विक्रांत ठाकुर ने बताया कि सभी चिकित्सकों को विस्तार से टिप्स दिए जा रहे हैं ताकि मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सके। कार्यशाला में मंगलवार को डॉक्टर आयुर्वेदिक अस्पताल मंडी में प्रैक्टिकल करेंगे और बारीकी से हर चीज जानेंगे। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।