Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Menace of a stray dog; 16 people bitten

Mandi News: लावारिस कुत्ते का आतंक, 16 लोगों को काटा

Sat, 14 Nov 2026 01:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Menace of a stray dog; 16 people bitten
बुजुर्ग दंपती भी घायल, नगर परिषद और पशुपालन विभाग की टीमें कुत्ते को पकड़ने में जुटीं
विज्ञापन


गोपाल मंदिर की गली से नेशनल हाईवे तक मचाया आतंक
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर शहर में शुक्रवार को एक लावारिस कुत्ते ने आतंक मचा दिया। गोपाल मंदिर की गली से लेकर नेशनल हाईवे पर नरेश स्टील इंडस्ट्री के आसपास घूम रहे कुत्ते ने शाम तक करीब 16 लोगों को काटकर घायल कर दिया। घायलों में 18 वर्ष से लेकर 85 वर्ष तक के लोग शामिल हैं। कुत्ते ने कई लोगों की बाजुओं और टांगों पर काटकर गंभीर जख्म दिए। जबकि कुछ लोगों के शरीर से मांस तक नोच लिया। अचानक हुई इन घटनाओं से शहरवासियों में दहशत का माहौल है।
कुत्ते ने भोजपुर निवासी 76 वर्षीय प्रोमिला शर्मा और उनके 83 वर्षीय पति माधवेंद्र को भी बुरी तरह काटकर घायल कर दिया। उनके बेटे सुधीर शर्मा ने बताया कि कुत्ते ने शुक्रवार सुबह सबसे पहले स्कूल जा रहे एक बच्चे को अपना शिकार बनाया था। इसके बाद दिनभर कुत्ता अलग-अलग स्थानों पर लोगों पर हमला करता रहा और शाम तक करीब 16 लोगों को काट चुका था। सभी घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल सुंदरनगर पहुंचाया गया।
विज्ञापन

संयुक्त व्यापार मंडल के प्रमुख बबू पंसारी ने कहा कि बाजार में लावारिस कुत्तों की समस्या लगातार बढ़ रही है। इनके कारण आए दिन लोगों को परेशानी और हादसों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को एक ही कुत्ते की ओर से इतने लोगों पर हमला किए जाने से बाजार के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। उन्होंने आवारा कुत्तों की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी ने बताया कि कुत्ते को पकड़ने के लिए पशुपालन विभाग और नगर परिषद की संयुक्त टीमें गठित कर मौके पर भेजी गई हैं। नगर परिषद की टीम भी कुत्ते को पकड़ने के प्रयास कर रही है। वहीं, नागरिक अस्पताल सुंदरनगर के प्रभारी डॉ. जितेंद्र रुड़की ने बताया कि कुत्ते के काटने से घायल 16 लोगों का उपचार किया गया है। उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed