{"_id":"675eafe34108b5d1a10dd7cd","slug":"government-should-arrange-budget-for-pension-anup-mandi-news-c-90-1-mrt1064-142791-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन के लिए बजट की व्यवस्था करे सरकार : अनूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 12:23 AM IST
Link Copied
मंडी। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) पेंशनर कल्याण संगठन मंडी इकाई की बैठक प्रधान अनूप कपूर की अध्यक्षता में रविवार को वरिष्ठ नागरिक भवन मंडी में हुई। इस माह पेंशन देरी से आने पर रोष जताया। मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री से पेंशन के लिए हर माह समुचित राशि अलग से आवंटित करने की मांग की। प्रधान अनूप कपूर ने बताया कि मुख्यमंत्री ने 12 अक्तूबर स्वर्ण जयंती समारोह में चिकित्सा बिलों के लिए नौ करोड़ की धनराशि के आवंटन की घोषणा की थी लेकिन अभी तक भुगतान नहीं किया है। पेंशनरों ने 5, 10 और 15 फीसदी पेंशन वृद्धि के मामले में उच्च न्यायालय के आदेशानुसार प्रबंधन की ओर से उत्तर न देने और निर्णय न लेने पर रोष प्रकट किया। साथ ही मार्च 2024 के बाद सेवानिवृत्त एचआरटीसी कर्मचारियों को पेंशन और पेंशन लाभ जारी न करने पर रोष प्रकट किया गया। उन्होंने प्रबंधन और सरकार से अनुरोध किया कि सभी समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाए। संगठन के पदाधिकारियों से संवाद किया जाए अन्यथा पेंशनर कल्याण संगठन सड़कों पर आंदोलन के लिए विवश होगा। बैठक में वीर सिंह, चंद्र सिंह, पवन शर्मा, चमन लाल शर्मा, प्रेम सिंह रावत, बलवंत सेन आदि मौजूद रहे। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।