{"_id":"676014a6c2bb546c4306ce37","slug":"children-of-bhagwahan-school-will-now-study-in-childrens-school-mandi-news-c-90-1-mrt1064-142868-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: भगवाहन स्कूल के बच्चे अब बाल स्कूल में पढ़ेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: भगवाहन स्कूल के बच्चे अब बाल स्कूल में पढ़ेंगे
प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने मर्ज किया स्कूल, मंदिर कमेटी ने किया था खाली करने का आग्रह 80 फीसदी बच्चे कर दिए हैं शिफ्ट, कुछेक आसपास स्कूलों में कर रहे पढ़ाई संवाद न्यूज एजेंसी मंडी। जिला मुख्यालय के भगवाहन मोहल्ले की राजकीय प्राथमिक पाठशाला के विद्यार्थी अब राजकीय प्राथमिक बाल पाठशाला में पढ़ाई करेंगे। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने स्कूल को बाल स्कूल में मर्ज कर दिया है। स्कूल के 80 फीसदी विद्यार्थी बाल स्कूल में शिफ्ट कर दिए हैं। कुछ आसपास के स्कूलों में पढ़ाई कर रहे हैं। स्कूल को मर्ज करने की अधिसूचना पर तीन माह पहले स्थानीय लोगों ने स्कूली विद्यार्थियों के साथ धरना-प्रदर्शन किया था। बच्चों ने स्कूल को बचाना है, हमें यही पढ़ना है के नारे लगाए थे। भगवाहन मोहल्ले में प्राथमिक स्कूल 56 साल पुराना है। इस स्कूल से उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी दिवंगत प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री ने भी पढ़ाई की है। भगवाहन मोहल्ला स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला का संचालन देव वाला कामेश्वर के भवन में कई सालों से हो रहा था। भवन पुराना होने के चलते जर्जर हो गया था। किसी हादसे की आशंका को देखते हुए उसे मंदिर प्रबंधन ने खाली करवाया था। इसके बाद कमेटी ने शिक्षा विभाग को पत्राचार कर स्कूल को यहां दूसरी जगह शिफ्ट करने का आग्रह किया था। स्कूल में 36 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे थे। ...
बाल स्कूल के नए भवन का 80 फीसदी कार्य पूरा प्राथमिक बाल स्कूल के नए भवन का 80 फीसदी कार्य पूरा हो गया है। तीन मंजिला इस भवन में विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए आधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी। बताया जा रहा है कि इस भवन में विद्यार्थियों की सहूलियत को देखते हुए लिफ्ट भी लगाई जा रही है। स्कूल प्रबंधन का दावा है कि अगले सत्र से इस भवन को विद्यार्थियों को समर्पित कर दिया जाएगा।
....... प्राथमिक स्कूल भगवाहन को बाल स्कूल में मर्ज कर दिया है। विद्यार्थियों की पढ़ाई सुचारु रूप से हो रही है। जल्द यहां स्कूल के नए भवन को भी विद्यार्थियों को समर्पित कर दिया जाएगा। -विजय गुप्ता, उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा मंडी
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।