{"_id":"6ac5ce1a6fb9ecf9650293c4","slug":"video-president-murmu-leaves-manali-for-atal-tunnel-traffic-update-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुल्लू: अटल टनल के लिए रवाना हुईं राष्ट्रपति मुर्मू, पलचान पहुंचते ही सामान्य हुआ यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू: अटल टनल के लिए रवाना हुईं राष्ट्रपति मुर्मू, पलचान पहुंचते ही सामान्य हुआ यातायात
Ankesh Dogra
Updated Wed, 07 Oct 2026 10:18 AM IST
Link Copied
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार सुबह करीब 9:20 बजे अटल टनल रोहतांग के लिए रवाना हुईं। मनाली से राष्ट्रपति का काफिला निकलते ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और मार्ग में जगह-जगह नाके लगाकर यातायात को नियंत्रित किया गया। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए मनाली से अटल टनल तक पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई थी। प्रशासन ने राष्ट्रपति के काफिले की आवाजाही के दौरान जरूरत के अनुसार वाहनों को रोकने की व्यवस्था की थी। राष्ट्रपति का काफिला जब पलचान पहुंचा तो वहां तक लगाए गए नाकों के कारण प्रभावित यातायात को सामान्य कर दिया गया। इससे वाहन चालकों और पर्यटकों को राहत मिली। राष्ट्रपति के अटल टनल दौरे को लेकर प्रशासन ने पहले ही यातायात में बदलाव की जानकारी जारी की थी। सुरक्षा कारणों से पलचान से अटल टनल की ओर सामान्य वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रखा गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल तक जाएंगी और टनल का अवलोकन करेंगी। वह अटल टनल का दौरा करने वाली देश की दूसरी राष्ट्रपति होंगी। इससे पहले जून 2022 में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अटल टनल रोहतांग और लाहौल पहुंचे थे। अटल टनल के दौरे के बाद राष्ट्रपति के मनाली लौटने का कार्यक्रम है। इसके बाद वह ढूंगरी स्थित प्रसिद्ध हिडिंबा मंदिर पहुंचकर माता हिडिंबा के दर्शन करेंगी। प्रशासन ने मंदिर मार्ग पर भी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए हैं। राष्ट्रपति के मनाली प्रवास को देखते हुए शहर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। दौरे के दौरान करीब 600 पुलिस जवानों की तैनाती की गई है और कई स्थानों पर नाके लगाए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।