फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Heavy rain accompanied by hailstorms in Shimla, snowfall on the peaks

हिमाचल माैसम: शिमला में ओलावृष्टि के साथ झमाझम बारिश, चोटियों पर बर्फबारी; प्रदेश में इतने दिन बरसेंगे बादल

Wed, 07 Oct 2026 08:33 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 07 Oct 2026 08:33 PM IST
सार

प्रदेश के कई भागों में बुधवार को भी बारिश का दाैर जारी रहा।  राजधानी शिमला में दोपहर को झमाझम बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। प्रदेश की चोटियों पर बर्फबारी दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
Himachal Weather: Heavy rain accompanied by hailstorms in Shimla, snowfall on the peaks
चोटियों पर बर्फबारी, शिमला में झमाझम बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बुधवार को भी बारिश का दाैर जारी रहा।  राजधानी शिमला में दोपहर को झमाझम बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। इसी दौरान ढली बाईपास पर चलौंठी और ढली के बीच पहाड़ी दरकने से सड़क पर पत्थर और मलबा आ गिरा। गनीमत रही कि हादसे में कोई वाहन या व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया। करीब 15 से 20 मिनट तक यातायात प्रभावित रहा। जेसीबी की मदद से मलबा हटाने के बाद सड़क पर आवाजाही बहाल कर दी गई।

विज्ञापन

उधर, कुल्लू में हाईवे-305 पर धामण मोड़ के पास मंगलवार रात करीब नौ बजे पहाड़ी दरकने से बंजार-आनी-सैंज मार्ग बंद हो गया। मलबा सड़क पर आने से एचआरटीसी बसों सहित पर्यटकों और स्थानीय लोगों के वाहन दोनों ओर फंस गए। करीब दस घंटे तक यातायात बाधित रहा। बुधवार सुबह मशीनरी की मदद से मलबा हटाकर मार्ग बहाल किया गया और फंसे वाहनों को निकाला गया।

विज्ञापन
Trending Videos

चुराह उपमंडल में ताजा बर्फबारी से मुश्किलें बढ़ीं
चंबा के चुराह उपमंडल में ताजा बर्फबारी से मुश्किलें बढ़ गई हैं। बैरागढ़-साच पास-किलाड़ मार्ग पर मंगलवार शाम करीब पांच बजे शुरू हुआ हिमपात देर रात तक जारी रहा। साच पास में करीब 13 से 15 सेंटीमीटर ताजा बर्फ जमा होने का अनुमान है। बर्फबारी के कारण बैरागढ़ से साच पास होते हुए किलाड़ और पांगी घाटी को जोड़ने वाला मार्ग अवरुद्ध हो गया। प्रशासन ने लोगों और वाहन चालकों को मौसम सामान्य होने तक साच पास की ओर सफर न करने की सलाह दी है। कांगड़ा में सुबह ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा हिमपात और मैदानी इलाकों में हल्की बारिश हुई। पालमपुर में काटकर रखी धान की फसल बारिश की चपेट में आ गई। हमीरपुर में हल्की बारिश के बाद मौसम साफ हो गया। ऊना में काले बादलों के साथ तेज हवाएं चलीं और कुछ देर बारिश हुई।

विज्ञापन

शिमला, मंडी, कांगड़ा और सिरमौर में अंधड़ का अलर्ट, 23 अक्तूबर तक बरसेंगे बादल
मौसम विभाग ने वीरवार को कांगड़ा, शिमला, मंडी और सिरमौर जिलों में अंधड़ को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में 13 अक्तूबर तक मौसम खराब रहने और कई क्षेत्रों में बारिश होने का पूर्वानुमान है। मौसम में बदलाव के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed