फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Leopard enters room at midnight and attacks; woman injured, hospitalized.

हिमाचल: आधी रात को कमरे में घुसकर तेंदुए का हमला, महिला को किया घायल, अस्पताल में भर्ती

Wed, 07 Oct 2026 07:26 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर।
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 07 Oct 2026 07:26 PM IST
सार

रामपुर उपमंडल की बाहली पंचायत के नेहरा गांव में एक तेंदुए ने कमरे में घुसकर महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में महिला के सिर पर गंभीर जख्म हुए हैं।

विज्ञापन
Himachal: Leopard enters room at midnight and attacks; woman injured, hospitalized.
तेंदुए के हमले में घायल महिला अस्पताल में उपचाराधीन। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के उपमंडल रामपुर में जंगली जानवरों के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे। मंगलवार रात को उपमंडल की बाहली पंचायत के नेहरा गांव में एक तेंदुए ने कमरे में घुसकर महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में महिला के सिर पर गंभीर जख्म हुए हैं। महिला को उपचार के लिए रामपुर के खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा स्थापित करने और तेंदुए पर नजर बनाए रखने के लिए गश्त करने की मांग उठाई है। बाहली पंचायत के नेहरा गांव में मंगलवार रात करीब दो बजे उस समय अफरातफरी मच गई, जब शौचालय से अपने कमरे लौट रही 62 वर्षीय महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया।

विज्ञापन
Trending Videos

तेंदुए की सक्रियता से लोगों की सुरक्षा चिंता का विषय
तेंदुआ महिला के कमरे में घुस आया और खीरी देवी, पत्नी दिवंगत बुद्ध राम पर झपट पड़ा। जानकारी के मुताबिक खीरी देवी रात करीब दो बजे शौचालय के लिए कमरे से बाहर गई थी। कुछ देर बाद जब वह अपने कमरे में वापस लौटीं, तो एक तेंदुआ उनके कमरे में घुसा हुआ था। तेंदुए के हमले से वह चिल्लाई, जिससे घर के लोग महिला के पास पहुंचे। लोगों के पहुंचने से पहले ही तेंदुआ मौके से भाग गया। इस घटना के बाद नेहरा गांव में तेंदुए की मौजूदगी को लेकर लोगों में भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में तेंदुए की सक्रियता से लोगों की सुरक्षा चिंता का विषय बन गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित महिला को फौरी राहत जारी
उन्होंने वन विभाग से तत्काल तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। साथ ही घायल खीरी देवी को सरकार की ओर से उचित मुआवजा देने की मांग उठाई है। ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम से क्षेत्र में गश्त, निगरानी बढ़ाने और तेंदुए को जल्द पकड़कर लोगों को भय से निजात दिलाई जाए।

बाहली पंचायत में तेंदुए के हमले की सूचना मिली है। पीड़ित महिला को फौरी राहत जारी की गई है और नियमानुसार मुआवजा जारी किया जाएगा। मौके पर वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश कर रही है। पिंजरा स्थापित किया जा रहा है। ग्रामीण सतर्क रहें और तेंदुआ दिखने पर तुरंत विभाग को सूचित करें। - गुरहर्ष सिंह, डीएफओ, वन विभाग रामपुर

विज्ञापन

क्षेत्र में पहली बार पेश आया तेंदुए के हमले का मामला
नेहरा गांव में जंगली जानवर के हमले का यह पहला मामला सामने आया है। वन विभाग के मुताबिक इस क्षेत्र में तेंदुए की कम आवाजाही देखी गई है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि भोजन की तलाश में तेंदुआ रिहायशी इलाके में पहुंच गया और महिला पर हमला कर डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed