{"_id":"6acb78f4e0b1d1cb8d09acd1","slug":"video-police-rescue-tourists-stranded-in-snow-at-shinku-la-pass-vehicular-movement-suspended-2026-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिंकुला दर्रे पर बर्फ में फंसे सैलानियों को पुलिस ने किया रेस्क्यू, वाहनों की आवाजाही पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिंकुला दर्रे पर बर्फ में फंसे सैलानियों को पुलिस ने किया रेस्क्यू, वाहनों की आवाजाही पर रोक
Ankesh Dogra
Updated Sun, 11 Oct 2026 05:24 PM IST
Link Copied
जिला लाहौल-स्पीति के ऊंचाई वाले क्षेत्रों बारालाचा दर्रा और शिंकुला पास में रविवार सुबह से लगातार बर्फबारी हो रही है। प्रतिकूल मौसम और सड़क की स्थिति को देखते हुए पर्यटकों तथा आम जनता की सुरक्षा के लिए दारचा से बारालाचा और शिंकुला दर्रे की ओर सभी तरह के वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
बर्फबारी के दौरान जांस्कर से लाहौल की ओर आ रहे कई वाहन और सैलानी रास्ते में फंस गए। इसकी सूचना मिलने के बाद लाहौल पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया। पुलिस ने फंसे हुए वाहनों को सुरक्षित निकाला, जबकि बाइक सवारों को अपने वाहनों में सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया।
डीएसपी मुख्यालय केलांग केडी शर्मा ने पर्यटकों, वाहन चालकों और आम जनता से खराब मौसम के दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा करने से बचने की अपील की है।
पुलिस ने प्रतिकूल मौसम और सड़क की स्थिति को देखते हुए लोगों से सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने तथा प्रतिबंधित मार्गों पर जाने से बचने का आग्रह किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।