{"_id":"6aa905f6a881fa10d4031bc1","slug":"video-kullu-school-canteen-gas-cylinder-fire-no-casualties-2026-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुल्लू के स्कूल कैंटीन में गैस सिलिंडर ने पकड़ी आग, दमकल टीम ने समय रहते पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू के स्कूल कैंटीन में गैस सिलिंडर ने पकड़ी आग, दमकल टीम ने समय रहते पाया काबू
शहीद बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुल्लू में जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता के बीच मंगलवार दोपहर कैंटीन में आग लगने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार कैंटीन में रखे गैस सिलिंडर में अचानक आग भड़क उठी।
घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
फिलहाल गैस सिलिंडर में आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। संबंधित विभाग और स्कूल प्रबंधन की ओर से घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। प्रारंभिक तौर पर आग कैंटीन तक ही सीमित रही और इसे समय रहते नियंत्रित कर लिया गया।
विद्यालय में उस समय जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता चल रही थी। ऐसे में कैंटीन में आग लगने की घटना से चिंता बढ़ गई थी, लेकिन दमकल विभाग की तत्परता से आग पर जल्द काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी भी व्यक्ति के घायल होने या जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
प्रशासन और स्कूल प्रबंधन की ओर से आग लगने के कारणों की जांच के बाद ही स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।