{"_id":"6abe5d3afc285f78f305ee71","slug":"video-kullu-ram-singh-mian-says-8000-women-from-banjar-will-receive-rs1500-every-month-2026-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुल्लू: राम सिंह मियां बोले- बंजार की आठ हजार महिलाओं को हर माह मिलेंगे 1500","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू: राम सिंह मियां बोले- बंजार की आठ हजार महिलाओं को हर माह मिलेंगे 1500
मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार संवाद कार्यक्रम का आयोजन बजौरा में किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और प्रतिनिधियों ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लोगों को इनका लाभ उठाने की प्रक्रिया के बारे में बताया। इस अवसर पर एपीएमसी चेयरमैन राम सिंह मियां ने कहा कि प्रदेश की करीब अढ़ाई लाख महिलाओं को हर माह 1500 रुपये की योजना से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि बंजार विधानसभा क्षेत्र की करीब 8 हजार महिलाओं को भी इस योजना का लाभ मिलेगा। राम सिंह मियां ने कहा कि गरीब और जरूरतमंद परिवारों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपने वादों को पूरा करने की दिशा में काम कर रही है और पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में तहसीलदार भुंतर नितेश ठाकुर ने ऑनलाइन रजिस्ट्री और ऑनलाइन डिमार्केशन की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने लोगों से राजस्व संबंधी सेवाओं के लिए उपलब्ध ऑनलाइन सुविधाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। इस दौरान विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी तथा पात्र लोगों से इनका लाभ उठाने का आग्रह किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।