फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Athletes in a dilemma: attend the coaching camp or take the exam?

Kullu News: खिलाड़ी असमंजस में, कोचिंग कैंप में भाग लें या दें परीक्षा

Thu, 01 Oct 2026 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Athletes in a dilemma: attend the coaching camp or take the exam?
कुल्लू। राज्य स्तरीय अंडर-14 माइनर खेल प्रतियोगिता के लिए चयनित 56 छात्रा खिलाड़ियों के सामने परीक्षा और प्रशिक्षण कैंप को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। भुंतर में 9 से 11 अक्तूबर तक तक होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारियों के लिए खिलाड़ियों का 5 से 8 अक्तूबर तक कोचिंग कैंप लगाया जा रहा है। वहीं, स्कूलों में 5, 6 और 7 अक्तूबर को एसए-1 की परीक्षाएं निर्धारित हैं। ऐसे में छात्राओं के सामने परीक्षा देने और प्रशिक्षण कैंप में शामिल होने के बीच असमंजस खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

एसए-1 की परीक्षा बच्चों के अकादमिक मूल्यांकन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। दूसरी ओर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से पहले प्रशिक्षण कैंप में शामिल होना भी खिलाड़ियों के लिए जरूरी है। चयनित खिलाड़ियों को 4 अक्तूबर को भुंतर पहुंचकर कोचिंग कैंप में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इन प्रतियोगिताओं में 46 का चयन
जिलेभर से विभिन्न खेलों के लिए 46 छात्रा खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। इनमें कुश्ती के 10, खो-खो के 12, कबड्डी के 12 और वॉलीबाल के 12 खिलाड़ी शामिल हैं। ये खिलाड़ी राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। अभिभावकों और खिलाड़ियों का कहना है कि परीक्षा और प्रशिक्षण कैंप की तारीखें एक साथ होने से छात्राओं के सामने परेशानी खड़ी हो गई है। उन्होंने संबंधित विभाग और स्कूल प्रशासन से ऐसी व्यवस्था करने की मांग की है, जिससे खिलाड़ियों की पढ़ाई और खेल, दोनों प्रभावित न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
अभी ध्यान में ऐसा मामला नहीं आया है। यदि इस तरह की समस्या है तो इसका समाधान तलाशने का काम किया जाएगा ताकि बच्चों को भी किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
-ज्ञान चंद, उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा जिला कुल्लू
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed