फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Mandi College wins title at youth festival

Kullu News: युवा महोत्सव में मंडी कॉलेज ने जीता खिताब

Thu, 01 Oct 2026 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Mandi College wins title at youth festival
कुल्लू कालेज में युवा उत्सव में मंडी कालेज के ओवर ऑल चैंपियरशिप जीतने वाले विद्यार्थियों को पुस
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में आयोजित तीन दिवसीय युवा महोत्सव-2026 का वीरवार को समापन हुआ। समापन समारोह में सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी के कुलपति प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। ग्रुप-वन और ग्रुप-टू की विभिन्न प्रतियोगिताओं में मंडी कॉलेज ने सर्वाधिक सफलता हासिल करते हुए खिताब अपने नाम किया। विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

आयोजन सचिव डॉ. सोम नेगी ने बताया कि ग्रुप-वन की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कुल्लू कॉलेज प्रथम, मंडी द्वितीय और जोगिंद्रनगर तृतीय रहा। पोस्टर मेकिंग में जोगिंद्रनगर प्रथम, करसोग द्वितीय और मंडी तृतीय स्थान पर रहा। क्ले मॉडलिंग में जोगिंद्रनगर ने पहला, मंडी ने दूसरा और एसपीयू मंडी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

कार्टूनिंग में मंडी कॉलेज प्रथम, बंजार द्वितीय और पनारसा तृतीय रहा। ऑन द स्पॉट पेंटिंग में करसोग कॉलेज प्रथम, बासा द्वितीय और लंबाथाच तृतीय स्थान पर रहा। रंगोली में कुल्लू कॉलेज ने पहला, जोगिंद्रनगर ने दूसरा और करसोग ने तीसरा स्थान हासिल किया। कोलॉज मेकिंग में मंडी कॉलेज प्रथम, सरकाघाट द्वितीय और पनारसा तृतीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता के हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में कुल्लू कॉलेज के प्रतिभागी प्रथम रहे। अंग्रेजी माध्यम में जोगिंद्रनगर के प्रतिभागी दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे, जबकि हिंदी माध्यम में कुकुमसेरी और मंडी कॉलेज क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

अंग्रेजी वाद-विवाद में करसोग कॉलेज प्रथम, मंडी द्वितीय और सरकाघाट तृतीय रहा। हिंदी वाद-विवाद में जोगिंद्रनगर प्रथम, सरकाघाट द्वितीय और हरिपुर मनाली तृतीय स्थान पर रहा। ग्रुप-टू की सितार वादन प्रतियोगिता में करसोग कॉलेज प्रथम, मंडी द्वितीय और कुल्लू तृतीय रहा। तबला वादन में कुल्लू कॉलेज प्रथम और मंडी द्वितीय रहा। क्लासिकल सोलो में कुल्लू, मंडी और बंजार कॉलेज ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। समापन अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राकेश राणा, सैंज कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सुजाता, प्रो. राजेश कुमार, डॉ. सोम नेगी, डॉ. निर्मल चौहान और डॉ. अजय सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed