फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   ABVP submitted a memorandum to the SPU Vice-Chancellor.

Kullu News: एबीवीपी ने एसपीयू के कुलपति को सौंपा ज्ञापन

Thu, 01 Oct 2026 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
ABVP submitted a memorandum to the SPU Vice-Chancellor.
भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कुल्लू इकाई ने सरदार पटेल विश्वविद्यालय, मंडी के कुलपति को ज्
कुल्लू। विद्यार्थियों की शैक्षणिक समस्याओं और विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कुल्लू इकाई ने सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी के कुलपति को ज्ञापन सौंपा। परिषद ने विद्यार्थियों से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन

एबीवीपी ने ज्ञापन में सरदार पटेल विश्वविद्यालय का दायरा बढ़ाने, कुल्लू महाविद्यालय में एमकॉम और एमएससी पाठ्यक्रम शीघ्र शुरू करने तथा री-चेकिंग के परिणामों की पुनः जांच करवाने की मांग उठाई। इसके साथ ही लंबित परीक्षा परिणाम जल्द घोषित करने का आग्रह किया गया। परिषद ने कहा कि परीक्षा परिणामों में देरी और अन्य शैक्षणिक समस्याओं के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

इन समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाना जरूरी है। एबीवीपी ने विश्वविद्यालय प्रशासन से ज्ञापन में उठाए गए मुद्दों पर गंभीरता से विचार कर उचित कार्रवाई करने की मांग की। परिषद के अभिनव कश्यप ने कहा कि कुल्लू महाविद्यालय में एमकॉम और एमएससी जैसे स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम शुरू होने से स्थानीय विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए अन्य स्थानों का रुख नहीं करना पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed