{"_id":"6af5854ec8da62582a094031","slug":"video-kullu-police-constable-recruitment-2026-2026-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुल्लू में पुलिस कांस्टेबल भर्ती शुरू, 5,681 अभ्यर्थियों का होगा शारीरिक परीक्षण; पहले दिन 1,500 देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू में पुलिस कांस्टेबल भर्ती शुरू, 5,681 अभ्यर्थियों का होगा शारीरिक परीक्षण; पहले दिन 1,500 देंगे परीक्षा
Ankesh Dogra
Updated Thu, 12 Nov 2026 02:52 PM IST
Link Copied
जिला कुल्लू में पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। पुलिस लाइन बाशिंग में 12 से 17 नवंबर तक पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) आयोजित किए जा रहे हैं। भर्ती प्रक्रिया में कुल 5,681 अभ्यर्थी अपनी किस्मत आजमाएंगे।
भर्ती के पहले दिन 1,500 पुरुष अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षण में भाग लेंगे। कुल अभ्यर्थियों में 3,798 पुरुष और 1,883 महिला प्रतिभागी शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक कुल्लू अभिषेक एस ने भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस लाइन बाशिंग में आयोजित होने वाले परीक्षणों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जा रही है। इसके अलावा पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है।
एसपी अभिषेक एस ने कहा कि भर्ती के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जा रही है, ताकि चयन प्रक्रिया में निष्पक्षता बनी रहे और अभ्यर्थियों को पारदर्शी तरीके से अपनी योग्यता साबित करने का अवसर मिले।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।