{"_id":"6b040bddd958f3e89101f7ba","slug":"video-kullu-guru-nanak-dev-557th-prakash-parv-nagar-kirtan-2026-11-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरु नानक देव के 557वें प्रकाश पर्व पर कुल्लू में निकली भव्य नगर कीर्तन शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु नानक देव के 557वें प्रकाश पर्व पर कुल्लू में निकली भव्य नगर कीर्तन शोभायात्रा
Ankesh Dogra
Updated Mon, 23 Nov 2026 03:18 PM IST
Link Copied
सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सोमवार को कुल्लू में भव्य नगर कीर्तन शोभायात्रा निकाली गई। गुरुद्वारा साहिब कुल्लू के तत्वावधान में आयोजित शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और गुरु साहिब के प्रति श्रद्धा व्यक्त की।
नगर कीर्तन रामशिला से शुरू हुआ और शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए ढालपुर स्थित रथ मैदान पहुंचेगा। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला।
नगर कीर्तन के चलते रामशिला से ढालपुर तक सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। इसे देखते हुए प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया और वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी।
स्कूल बसों, ट्रकों, बड़े वाहनों तथा आवश्यक कार्य से जाने वाले वाहन चालकों को रामशिला गैमन पुल से भुंतर गोल चौक तक फोरलेन बाईपास का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।
वहीं, बाहर से कुल्लू आने और मनाली की ओर जाने वाले वाहनों को बजौरा बाईपास मार्ग से आवाजाही करने का सुझाव दिया गया है, ताकि शहर में यातायात दबाव कम किया जा सके और नगर कीर्तन के दौरान श्रद्धालुओं को परेशानी न हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।