Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Interviews for 20 positions will be held in Kullu on the 28th.

Kullu News: कुल्लू में 28 को 20 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार

Mon, 23 Nov 2026 04:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 04:54 PM IST
विज्ञापन
Interviews for 20 positions will be held in Kullu on the 28th.
कुल्लू। जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में 28 नवंबर को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि साक्षात्कार पूर्वाह्न 11 बजे आयोजित होंगे। इसमें मनाली की कंपनी सेल्स एग्जीक्यूटिव और सर्विस एग्जीक्यूटिव के कुल 20 रिक्त भरेगी। इन पदों के लिए महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों का कार्यस्थल मनाली रहेगा।
विज्ञापन

उन्हें 12,000 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साक्षात्कार में भाग लेने के लिए उम्मीदवार का नाम हिमाचल प्रदेश के किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना जरूरी है। जिन अभ्यर्थियों का पंजीकरण नहीं हुआ है, वे ऑनलाइन पोर्टल www.eemis.hp.nic.in के माध्यम से अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। विनोद कुमार ने बताया कि भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार 01902-222522 पर संपर्क कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed