{"_id":"6af98db63127a04a4307f35b","slug":"video-abvp-kullu-two-day-training-camp-bashing-ideology-2026-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुल्लू: एबीवीपी के दो दिवसीय अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा और इतिहास से करवाया रूबरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू: एबीवीपी के दो दिवसीय अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा और इतिहास से करवाया रूबरू
Ankesh Dogra
Updated Sun, 15 Nov 2026 04:17 PM IST
Link Copied
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कुल्लू विभाग के दो दिवसीय अभ्यास वर्ग का शुभारंभ ललित महाजन सरस्वती विद्या मंदिर बाशिंग में हुआ। अभ्यास वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, इतिहास, कार्यपद्धति और संगठनात्मक जिम्मेदारियों से अवगत करवाया जा रहा है।
कार्यक्रम के उद्घाटन एवं प्रारंभिक सत्र में विभाग संगठन मंत्री सचिन सपटा, जिला प्रमुख कुल्लू टीकम ठाकुर, विभाग संयोजक कुल्लू अभिनव कश्यप और खेलो भारत प्रांत सह प्रमुख डॉ. ज्योति बाला विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
अभ्यास वर्ग के सत्र शुरू होने से पहले जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति की विभिन्न इकाइयों की बैठकें आयोजित की गईं। इनमें संगठनात्मक गतिविधियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।
अभ्यास वर्ग में वैचारिक यात्रा विषय पर आयोजित सत्र में जिला प्रमुख टीकम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को विद्यार्थी परिषद की स्थापना, संगठन की संघर्षपूर्ण यात्रा, विचारधारा और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने संगठन की अब तक की यात्रा और विद्यार्थी परिषद की भूमिका से कार्यकर्ताओं को अवगत करवाया।
सैद्धांतिक भूमिका विषय पर आयोजित सत्र में डॉ. ज्योति बाला ने विद्यार्थी परिषद के मूल सिद्धांतों और संगठन के प्रति कार्यकर्ता की भूमिका पर अपने विचार रखे।
वहीं, विभाग संयोजक कुल्लू अभिनव कश्यप ने कहा कि इस अभ्यास वर्ग का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और सांस्कृतिक दायित्वों से परिचित करवाना है। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक क्षमता का विकास करना भी अभ्यास वर्ग का महत्वपूर्ण उद्देश्य है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।