{"_id":"6a8ed21019acebdd7801bf59","slug":"video-video-maa-jwala-jan-kalyan-sabha-has-started-a-tea-and-biscuit-service-at-jwalamukhi-hospital-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"ज्वालामुखी अस्पताल में मां ज्वाला जन कल्याण सभा ने शुरू किया चाय-बिस्कुट का लंगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वालामुखी अस्पताल में मां ज्वाला जन कल्याण सभा ने शुरू किया चाय-बिस्कुट का लंगर
मां ज्वाला जन कल्याण सभा ज्वालामुखी की ओर से सामाजिक एवं धर्मार्थ सेवा की दिशा में एक नई पहल शुरू की गई है। सभा ने ज्वालामुखी अस्पताल में मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए प्रतिदिन निशुल्क चाय, बिस्कुट या रस का लंगर शुरू किया है। बुधवार को इस सेवा का विधिवत शुभारंभ किया गया। लंगर के पहले दिन अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों और उनके साथ आए तीमारदारों को चाय व रस वितरित किए गए। इस दौरान करीब 10 लोगों की टीम ने सेवा कार्य में अपना सहयोग दिया। अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले लोगों ने सभा की इस पहल की सराहना करते हुए इसे जरूरतमंद मरीजों और उनके परिजनों के लिए उपयोगी कदम बताया। मां ज्वाला जन कल्याण सभा के अध्यक्ष राकेश कुमार बंटा ने बताया कि सभा की ओर से आज से ज्वालामुखी अस्पताल में यह नई सेवा शुरू की गई है। इसके तहत अस्पताल में आने वाले मरीजों और तीमारदारों को प्रतिदिन सुबह निशुल्क चाय, बिस्कुट या रस उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सेवा का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की निस्वार्थ भाव से सहायता करना है। सभा के मुख्य सलाहकार एडवोकेट अभिषेक पाधा ने बताया कि इस लंगर सेवा को निरंतर चलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सेवा पूरी तरह निस्वार्थ और निष्काम भाव से संचालित की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।