फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Sports competition begins in Dah-Kulhara, 280 girl students from 28 schools will show their strength

Kangra News: डाह-कुल्हाड़ा में अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, 28 स्कूलों की 280 छात्राएं दिखाएंगी दम

Tue, 08 Sep 2026 08:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 08 Sep 2026 08:38 AM IST
विज्ञापन
Sports competition begins in Dah-Kulhara, 280 girl students from 28 schools will show their strength
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डाह-कुल्हाड़ा में शिक्षा खंड इंदौरा की अंडर-19 छात्राओं की खंड
इंदौरा/डमटाल (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डाह-कुल्हाड़ा में शिक्षा खंड इंदौरा की अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हो गया। इस खंड स्तरीय प्रतियोगिता में 28 विद्यालयों की करीब 280 छात्राएं विभिन्न खेलों में अपना कौशल दिखा रही हैं। विधायक मलेंद्र राजन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

विधायक मलेंद्र राजन ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज बेटियां खेलों सहित किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। उन्हें पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरना चाहिए। विधायक ने खेलकूद प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 21 हजार रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावा डाह-कुल्हाड़ा विद्यालय के अंडर-14 खेलों के विजेता खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए भी अपनी ऐच्छिक निधि से 11 हजार रुपये देने का ऐलान किया।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि विद्यालय में खिलाड़ियों व अन्य छात्रों की बेहतर सुविधाओं के लिए नए भवन निर्माण को 20 लाख और शौचालय के लिए 4 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं, पुलिस अधीक्षक नूरपुर इल्मा अफरोज ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलों के जरिए युवा नशे से दूर रह सकते हैं। नशामुक्त समाज के निर्माण में खिलाड़ियों की भूमिका अहम है। कार्यक्रम में डीएसपी संजीव यादव, एसडीओ राजीव, शंकर दयाल, प्रधानाचार्य लाल हुसैन सहित कई शिक्षक व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डाह-कुल्हाड़ा में शिक्षा खंड इंदौरा की अंडर-19 छात्राओं की खंड

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डाह-कुल्हाड़ा में शिक्षा खंड इंदौरा की अंडर-19 छात्राओं की खंड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed