{"_id":"6aeb996ac5341f8c67047cdb","slug":"efforts-to-construct-panchayat-buildings-in-nurpur-gain-momentum-kangra-news-c-399-dsl1017-548929-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: नूरपुर में पंचायत भवनों के निर्माण की कवायद तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: नूरपुर में पंचायत भवनों के निर्माण की कवायद तेज
Thu, 05 Nov 2026 02:15 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 05 Nov 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। नूरपुर विकास खंड की पंचायतों में विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। विभिन्न पंचायतों में पंचायत भवनों के निर्माण की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। बागनी पंचायत में भवन का करीब 95 फीसदी काम पूरा हो चुका है। नवगठित सुजांता पंचायत में भवन निर्माण के लिए प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है।
लुहारपुरा पंचायत ने भवन निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध करवा दी है। सिंबली पंचायत के लिए टोकन मनी की मांग भेजी गई है। राशि मिलते ही वहां निर्माण शुरू होगा। विभाग के अनुसार पंचायतों में एसडीपी, एसडीआरएफ और मनरेगा के तहत विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।
जसूर में अदालती रोक से अटका भवन निर्माण
जसूर पंचायत में भवन निर्माण के लिए सरकार ने पहले राशि स्वीकृत की थी। जमीन विवाद अदालत में पहुंचने और स्टे लगने के कारण निर्माण शुरू नहीं हो सका। विवाद लंबा खिंचने पर स्वीकृत बजट किसी अन्य पंचायत को स्थानांतरित कर दिया गया। अब कानूनी विवाद सुलझने और औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ही जसूर में निर्माण संभव होगा।
विज्ञापन
बागनी पंचायत घर का लगभग 95 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। कुछ ही दिनों में इसे पंचायत को सौंप दिया जाएगा। सुजांता पंचायत में भवन निर्माण का प्रस्ताव भेजा है। जमीन उपलब्ध होते ही राशि जारी करने की प्रक्रिया शुरू होगी। -अशोक कुमार, खंड विकास अधिकारी, नूरपुर