Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dhabas are charging Rs 140 for a thali priced at Rs 100.

Kangra News: ढाबों पर 100 रुपये की थाली के वसूले जा रहे 140 रुपये

Thu, 05 Nov 2026 02:13 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Dhabas are charging Rs 140 for a thali priced at Rs 100.
कमल ठाकुर ग्राहक ग्राउंड रिपोर्ट के साथ
विज्ञापन

लोगों को झेलनी पड़ रही है परेशानी, कारोबारियों का तर्क-सामग्री की बढ़ गई है महंगाई
सुरेंद्र कौर
धर्मशाला। लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता पहले ही परेशान है। वहीं, कुछ ढाबा संचालक प्रशासन की ओर से निर्धारित दरों से अधिक कीमत वसूल रहे हैं। धर्मशाला के कोतवाली और कचहरी क्षेत्र में स्थिति यह है कि ढाबों पर लगी रेट लिस्ट में ही खाद्य पदार्थों के दाम प्रशासन की ओर से तय दरों से अधिक दर्ज किए गए हैं।
जिला प्रशासन ने खाने की थाली की कीमत 100 रुपये निर्धारित की है, लेकिन कुछ ढाबों पर इसके लिए 120 से 140 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। धर्मशाला के अलावा पालमपुर और कांगड़ा में भी थाली सहित अन्य खाद्य पदार्थों के दाम 10 से 20 रुपये तक बढ़ाए जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

प्रशासन की निर्धारित दरों के अनुसार वेज और नॉनवेज मोमो तथा चाउमीन की कीमत 70 से 80 रुपये, जबकि थुपका की कीमत 70 रुपये तय की गई है। इसके बावजूद निर्धारित दरों से अधिक वसूली की शिकायतें सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर, ढाबा संचालकों का कहना है कि परिवहन खर्च, पेट्रोल-डीजल और व्यावसायिक गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के कारण कारोबार की लागत बढ़ गई है। ऐसे में उन्हें खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ाने पड़ रहे हैं।संवाद

---------
विरोध के बाद दुकानदार ने लौटाए पैसे
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के जिला नियंत्रक कार्यालय के कर्मचारी भी खाने के ज्यादा दाम वसूले जाने से परेशान हैं। कार्यालय के एक कर्मचारी को खाने की एक थाली के 120 रुपये चुकाने पड़े। मामला सामने आने पर जिला नियंत्रक ने संबंधित कारोबारी से बिल मांगा तो उसने देने से इन्कार कर दिया। हालांकि, कारोबारी ने अतिरिक्त वसूली गई रकम को वापस कर दिया।
---


खाद्य वस्तुओं के दाम
उत्पाद निर्धारित दाम ढाबों के दाम
चावल की थाली 60 70
तवा चपाती 7 10
तंदूरी रोटी 9 15
भरवा परांठा 30 40-45
प्लेन परांठा 20 25-30

क्या कहते हैं कारोबारी
----------

खाद्य पदार्थों और रोजमर्रा की वस्तुओं के महंगे होने से आम आदमी की बचत खत्म हो रही है। अपनी बुनियादी जरूरतों को पूरा करना भी अब एक चुनौती बनता जा रहा है। - अभिषेक, ग्राहक


महंगाई ने आम जनता का बजट बिगाड़ दिया है। बाहर खाना खाने के लिए अब जेब में पहले से ज्यादा पैसे लेकर निकलना पड़ता है, जो कि बहुत कष्टदायक है।
-कमल ठाकुर, ग्राहक

------------------
विभाग की ओर से सितंबर महीने के अंत में खाद्य उत्पादों की सूची को कारोबारियों की मांग के अनुसार ही संशोधित कर दामों को बढ़ाया गया था। जोकि दो महीने तक लागू रखने के निर्देश जारी कर दिए हैं। बाजार में हो रही ओवरचार्जिंग पर शिकंजा कसने के लिए जल्द ही निरीक्षण होगा।
- पुरुषोत्तम सिंह, जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, कांगड़ा

कमल ठाकुर ग्राहक ग्राउंड रिपोर्ट के साथ

कमल ठाकुर ग्राहक ग्राउंड रिपोर्ट के साथ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed