Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   A survey of affected families will be conducted before land acquisition for the Gagal Aerocity.

Kangra News: गगल एयरोसिटी के लिए भूमि अधिग्रहण से पहले होगा प्रभावित परिवारों का सर्वे

Thu, 05 Nov 2026 02:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
A survey of affected families will be conducted before land acquisition for the Gagal Aerocity.
भूमि अधिग्रहण से पहले प्रदेश सरकार को भेजा जाएगा सोशल इंपेक्ट असेसमेंट का प्रस्ताव
विज्ञापन

आकलन पूरा होने के बाद विस्थापितों के मुआवजे और पुनर्वास की बनेगी विस्तृत रूपरेखा


विवेक कुमार
धर्मशाला। गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित एयरोसिटी परियोजना को धरातल पर उतारने से पहले जिला प्रशासन प्रभावित होने वाले परिवारों और संपत्तियों का पूरा ब्योरा जुटाएगा। इसके लिए सोशल इंपेक्ट असेसमेंट (सामाजिक प्रभाव आकलन) करवाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। भूमि अधिग्रहण से पहले जिला प्रशासन इस संबंध में प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेजेगा।
सामाजिक प्रभाव आकलन के माध्यम से पता लगाया जाएगा कि परियोजना के दायरे में कितने परिवार आएंगे और कितने आवासीय मकान, दुकानें तथा अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान प्रभावित होंगे। इसके अलावा यह भी अध्ययन किया जाएगा कि परियोजना के कारण कितने लोगों को अपनी जमीन या घर छोड़ना पड़ सकता है। आकलन में एयरोसिटी के लिए चिह्नित भूमि और उसके आसपास रहने वाले लोगों पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

आकलन पूरा होने के बाद प्रभावित परिवारों के मुआवजे और पुनर्वास से जुड़ी योजना तैयार की जाएगी, ताकि परियोजना के कारण प्रभावित होने वाले लोगों को नियमानुसार राहत मिल सके और उनके हितों की अनदेखी न हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
एयरोसिटी के लिए गगल के पास 65 हेक्टेयर भूमि चिह्नित
गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित एयरोसिटी के लिए 65 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की गई है। इसके अधिग्रहण की प्रारंभिक अनुमानित लागत वर्तमान सर्किल रेट के आधार पर 122.32 करोड़ रुपये आंकी गई है। हिमाचल सरकार की स्वीकृति के अनुसार कांगड़ा एयरपोर्ट के निकट इस क्षेत्र को प्लांड अर्बन एरिया के रूप में विकसित किया जाना है। इसके लिए डीसी कांगड़ा ने जुगेहड़, भदोट, बंडी खास और बंडी खुर्द में भूमि चिह्नित की है।
-
एयरोसिटी से मजबूत होगी स्थानीय अर्थव्यवस्था
एयरोसिटी मॉडल के तहत एयरपोर्ट के आसपास पर्यटन, आतिथ्य, व्यापार और अन्य सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए योजनाबद्ध क्षेत्र विकसित करने का प्रस्ताव है। परियोजना के साकार होने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ने और अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है। इससे कांगड़ा को पर्यटन के बड़े केंद्र के रूप में विकसित करने में भी मदद मिल सकती है।


----
गगल के समीप प्रस्तावित एयरोसिटी के लिए भूमि अधिग्रहण से पहले सोशल इंपेक्ट असेसमेंट करवाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेजा जा रहा है। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
-विनय धीमान, पर्यटन अधिकारी, जिला कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed