{"_id":"6a3b8bd2c7514af83f055769","slug":"video-dharamshala-gas-cylinder-long-queues-rain-palampur-gas-agency-kangra-2026-06-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kangra: धर्मशाला में गैस सिलेंडर के लिए लोगों की भारी भीड़, बारिश में भी डटे रहे उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra: धर्मशाला में गैस सिलेंडर के लिए लोगों की भारी भीड़, बारिश में भी डटे रहे उपभोक्ता
धर्मशाला के मैक्सिमम मॉल के समीप बुधवार को गैस सिलेंडर लेने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पालमपुर गैस एजेंसी की गाड़ी जैसे ही सिलेंडर वितरण के लिए मौके पर पहुंची, लोगों की लंबी कतारें लग गईं। सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं में काफी मारामारी देखने को मिली। इस दौरान मौसम खराब होने के बावजूद लोग घंटों तक अपनी बारी का इंतजार करते रहे। बारिश शुरू होने के बाद भी महिलाएं और बुजुर्ग सहित कई लोग लाइन में डटे रहे। काफी मशक्कत के बाद लोगों को गैस सिलेंडर मिल पाए। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों धर्मशाला स्थित इंडियन गैस एजेंसी में ब्लैक में सिलेंडर बेचने के मामले सामने आने के बाद संबंधित एजेंसी का संचालन बंद कर दिया गया था। इसके बाद गैस वितरण का जिम्मा पालमपुर गैस एजेंसी को सौंपा गया है। वर्तमान में पालमपुर गैस एजेंसी ही धर्मशाला क्षेत्र में गैस सिलेंडरों का वितरण कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नई व्यवस्था के चलते सिलेंडर वितरण में परेशानी आ रही है और लोगों को घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है। वहीं प्रशासन से व्यवस्था को और बेहतर बनाने की मांग भी उठने लगी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।