{"_id":"67682253f14c755d13023ff3","slug":"mickey-mouse-jumping-swing-punctured-at-trade-fair-10-children-trapped-four-injured-kangra-news-c-95-1-kng1002-159205-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: ट्रेड फेयर में मिक्की माउस जंपिंग झूला पंक्चर, 10 बच्चे फंसे, चार हुए चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: ट्रेड फेयर में मिक्की माउस जंपिंग झूला पंक्चर, 10 बच्चे फंसे, चार हुए चोटिल
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। देहरा शहर में हनुमान चौक के निकट चल रहे निजी ट्रेड फेयर में रविवार दोपहर को मिक्की माउस जंपिंग झूला पंक्चर होने से बड़ा हादसा टल गया। मिक्की माउस जंपिंग झूले पर घटना के वक्त करीब 9 से 10 बच्चे मस्ती कर रहे थे। अचानक झूले में लगे उपकरण ने हवा भरनी बंद कर दी। इस दौरान झूले का ऊपरी हिस्सा एक तरफ झुक गया और बच्चे एक-दूसरे पर गिर गए। घटना के वक्त बच्चों के माता-पिता भी वहां मौजूद थे, जिससे अफरा-तफरी मच गई। बच्चों को गिरते देख माता-पिता ने झूले की तरफ दौड़कर बच्चों को बाहर निकाला। कुछ बच्चों को चोटें आईं, जिनमें से चार को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। बौंगता निवासी राजीव कुमार ने बताया कि वह अपनी पांच साल की बेटी के साथ ट्रेड फेयर में आए थे। घटना के दौरान बेटी झूले के ऊपरी हिस्सा पर मस्ती कर रही थी। अचानक झूले के झुकने के बाद उनकी बेटी नीचे गिर गई, जिससे उसकी टांग में चोट आई है। उन्होंने आरोप लगाया कि आयोजक हादसा होने के बाद काफी देर से मौके पर पहुंचे। सुनहेत के अजय कुमार ने बताया कि हादसे के समय उनका बेटा झूले के ऊपरी हिस्से की तरफ जा रहा था। इस दौरान जैसे ही झूला झुका, चीख पुकार मच गई। घटना के बाद लोगों ने बच्चों को वहां से निकाला। मेले में बच्चों और लोगों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि यहां अन्य प्रकार के झूले भी लगे हुए थे। ट्रेड फेयर के आयोजक संदीप कुमार ने कहा कि यह हादसा बिजली गुल होने के कारण हुआ और सभी बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया था। उधर, डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची थी। आयोजक को जनरेटर का बंदोबस्त करने का निर्देश दिया गया है। फिलहाल झूले पर रोक लगा दी गई है। सुरक्षा के इंतजाम होने के बाद ही इसे फिर से चलाया जा सकेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।