{"_id":"6768375e62be4759110b16af","slug":"video-noida-churches-decorated-for-christmas","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : क्रिसमस पर सज गए नोएडा के चर्च, कैरोल सिंगिंग में देश की खुशहाली की प्रार्थना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : क्रिसमस पर सज गए नोएडा के चर्च, कैरोल सिंगिंग में देश की खुशहाली की प्रार्थना की
नोएडा के चर्च सज गए हैं और क्रिसमस का आयोजन शुरू हो गया है। रविवार को सेक्टर-29 स्थित क्राइस्ट चर्च में क्रिसमस कॉन्सर्ट का आयोजन किया गया। इस दौरान कैरोल सिंगिंग यानी क्रिसमस के गीतों से शाम सजाई गई। इस दौरान हुए क्वायर कॉन्सर्ट में क्राइस्ट चर्च सेक्टर-29 और बेथेल मेथोडिस्ट चर्च सेक्टर-50 ने भाग लिया था। क्राइस्ट चर्च के पादरी संदीप डेविड ने बताया कि रविवार को दो चर्च का एक साथ क्वायर कॉन्सर्ट हुआ। इस दौरान दोनों चर्च के लोगों ने संगीत और प्रार्थना के माध्यम से प्रभु यीशु को याद किया। कहा कि प्रभु हम सबको सुरक्षित रखें और रक्षा करें। इसके साथ ही प्रार्थना में देश-विदेश और शहर की खुशहाली की कामना की गई। कॉन्सर्ट का आयोजन क्राइस्ट चर्च की ओर से किया गया था। इसके साथ ही इस क्रिसमस के गीतों से भरी शाम में चर्च की ओर से गरीबों के लिए किया जा रहे विभिन्न कार्यों के बारे में बताया गया। पादरी संदीप ने बताया कि चर्च की ओर से गरीबों के लिए हमेशा कई तरह के प्रोजेक्ट चलते रहते हैं। इस आयोजन में बेथेल मैथोडिस्ट चर्च सेक्टर-50 समेत करीब 250 लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।