{"_id":"6aad35610ff04e582e008a8e","slug":"video-video-childrens-science-congress-kicks-off-in-nadaun-and-sujanpur-students-showcase-their-talent-2026-09-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: नादौन और सुजानपुर में चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का आगाज, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: नादौन और सुजानपुर में चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का आगाज, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
हमीरपुर जिले के नादौन और सुजानपुर शिक्षा खंड में शुक्रवार को एक साथ उपमंडल स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस-2026 का शुभारंभ हुआ। प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद के निर्देशन में जिले के पांचों उपमंडलों में इसका आयोजन किया जा रहा है। नादौन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांगू में आयोजित कार्यक्रम के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विद्यार्थियों में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए प्रयास कर रही है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार को प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम ने कहा वर्ष चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस की थीम विज्ञान, नवाचार और सतत विकास रखी गई है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य बीना कुमारी,निर्णायक मंडल के सदस्य और शिक्षक मौजूद रहे। वहीं सुजानपुर में पीएम श्री सीबीएसई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक कमेटी अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र वर्मा ने किया। इसमें सुजानपुर शिक्षा खंड के विभिन्न विद्यालयों के करीब 235 विद्यार्थी और शिक्षक भाग ले रहे हैं। खंड समन्वयक हाकम चंद राणा ने विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं में उत्साह के साथ भाग लेने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्या मंजरी वी. महाजन ने विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ प्रयोग और अनुभव से सीखने का संदेश दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।