{"_id":"6b02a571784ba2937c05df67","slug":"video-vegetable-prices-drop-hamirpur-consumers-get-relief-2026-11-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: सब्जियों के दामों में हल्की गिरावट, उपभोक्ताओं को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: सब्जियों के दामों में हल्की गिरावट, उपभोक्ताओं को राहत
हमीरपुर बाजार में सब्जियों के दाम पांच से दस रुपये प्रति किलो कम हुए हैं। सब्जियों के भाव में आई इस हल्की नरमी से जहां गृहिणियों ने राहत की सांस ली है, वहीं आम उपभोक्ताओं को भी राहत मिली है। सप्ताह पहले सब्जियों की खरीदारी के दौरान जेब पर पड़ रहा अतिरिक्त बोझ अब थोड़ा कम होता दिखाई दे रहा है। बाजार में इन दिनों हरी मटर 50 रुपये प्रति किलो बिक रही है, जबकि फूलगोभी और पत्तागोभी के दाम घटकर 20 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। इसी तरह गाजर 50 रुपये, फ्रासबीन 60 रुपये और भिंडी 60 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रही है। आलू 30 रुपये, मूली 20 रुपये, प्याज 60 रुपये, टमाटर 30 रुपये और बैंगन 40 रुपये प्रति किलो उपलब्ध हैं।
सब्जियों के बाजार में सबसे अधिक राहत फूलगोभी, पत्तागोभी और मूली के दामों में देखने को मिल रही है। 20 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रही इन सब्जियों ने आम परिवारों को अपनी रसोई का बजट संतुलित करने का मौका दिया है। वहीं 30 रुपये किलो आलू और टमाटर मिलने से भी लोगों को कुछ राहत महसूस हो रही है। हालांकि सब्जियों के दामों में आई गिरावट से बाजार का माहौल कुछ राहत भरा हुआ है, लेकिन प्याज, फ्रासबीन और भिंडी के भाव अभी भी 60 रुपये प्रति किलो बने हुए हैं। इन सब्जियों की खरीदारी करते समय उपभोक्ताओं को अब भी अपनी जेब का ध्यान रखना पड़ रहा है। सप्ताह पहले इन्हीं सब्जियों के दामों में पांच से दस रुपये तक इजाफा था। उपभोक्ताओं को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में सब्जियों की कीमतों में और कमी आएगी, जिससे महंगाई के बीच घरेलू बजट को संभालना कुछ आसान हो सकेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।