{"_id":"6b02da37f9c64b4744055d99","slug":"video-pakka-bharoh-car-bus-accident-hamirpur-two-injured-2026-11-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: पक्का भरो के तीखे मोड़ पर कार और बस में जोरदार टक्कर, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: पक्का भरो के तीखे मोड़ पर कार और बस में जोरदार टक्कर, दो घायल
Ankesh Dogra
Updated Sun, 22 Nov 2026 05:34 PM IST
Link Copied
सदर थाना क्षेत्र के तहत पक्का भरो के नजदीक शनिवार देर रात कार और बाहरी राज्य की बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि कार में सवार कुछ लोगों को हल्की चोटें आईं। राहत की बात रही कि हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।
जानकारी के अनुसार कार कांगड़ा से हमीरपुर की ओर आ रही थी, जबकि बाहरी राज्य की बस अंब के रास्ते पंजाब जा रही थी। पक्का भरो के पास एक तीखे मोड़ पर दोनों वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार में करीब छह लोग सवार थे, जिनमें से दो को हल्की चोटें आईं।
हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसी दौरान एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष टोनी ठाकुर अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षतिग्रस्त कार को धक्का लगाकर सड़क किनारे करवाया, ताकि यातायात बाधित न हो।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। हालांकि, दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से मामले को सुलझा लिया।
एसपी बलवीर ठाकुर ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।