{"_id":"6b02d19cbfb6fcc5230e4dbf","slug":"video-hpsebl-cricket-tournament-badu-hamirpur-defeated-kangra-2026-11-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"बड़ू में क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज, हमीरपुर जोन ने कांगड़ा को 37 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ू में क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज, हमीरपुर जोन ने कांगड़ा को 37 रन से हराया
Ankesh Dogra
Updated Sun, 22 Nov 2026 04:57 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड (एचपीएसईबीएल) खेल संगठन की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को बड़ू मैदान में आगाज हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ एचपीएसईबीएल के निदेशक (तकनीकी एवं परिचालन) डॉ. एमजी शर्मा ने किया। इसमें बोर्ड की सात टीमें भाग ले रही हैं।
प्रतियोगिता में कांगड़ा जोन, हमीरपुर जोन, मंडी जोन, शिमला जोन, जनरेशन विंग, मुख्यालय विंग और इलेक्ट्रिकल सिस्टम विंग की टीमें हिस्सा ले रही हैं। लीग मुकाबले तीन दिनों तक बड़ू मैदान में खेले जाएंगे। इसके बाद 25 नवंबर को सेमीफाइनल मुकाबले होंगे, जबकि खिताबी भिड़ंत 15 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अमतर क्रिकेट ग्राउंड, नादौन में होगी।
प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में हमीरपुर जोन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांगड़ा जोन को 37 रन से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हमीरपुर जोन की टीम ने 133 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कांगड़ा जोन की टीम हमीरपुर के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई और पूरी टीम 96 रन पर सिमट गई। इस तरह हमीरपुर जोन ने जीत के साथ प्रतियोगिता में अपना अभियान शुरू किया।
दूसरे मुकाबले में इलेक्ट्रिकल सिस्टम विंग और जनरेशन विंग की टीमें आमने-सामने हुईं। इलेक्ट्रिकल सिस्टम विंग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 95 रन बनाए। जवाब में जनरेशन विंग ने आक्रामक अंदाज दिखाते हुए महज 13 ओवर में लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की।
लीग चरण के मुकाबले 15-15 ओवर के होंगे, जबकि सेमीफाइनल और फाइनल मैच 20-20 ओवर के आधार पर खेले जाएंगे।
उद्घाटन अवसर पर डॉ. एमजी शर्मा ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना, अनुशासन और आपसी सहयोग के साथ खेलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बोर्ड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच प्रदान करती हैं।
इस अवसर पर एचपीएसईबीएल खेल संगठन के महासचिव एवं मुख्य अभियंता, शिमला जोन अनूप राम तथा मुख्य अभियंता (ईएस), एचपीएसईबीएल हमीरपुर मनदीप सिंह भी मौजूद रहे।
एचपीएसईबीएल की 23वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता तथा 48वीं अखिल भारतीय विद्युत खेल नियंत्रण बोर्ड कुश्ती प्रतियोगिता (पुरुष एवं महिला वर्ग) का आयोजन भी 15 से 17 दिसंबर, 2026 तक नादौन में किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।