फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Shiksha Mahakumbh 6.0' inaugurated at National Institute of Technology Hamirpur.

वीडियो: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ 6.0 का शुभारंभ

Fri, 09 Oct 2026 04:28 PM IST
Krishan Singh Krishan Singh
Updated Fri, 09 Oct 2026 04:28 PM IST
Shiksha Mahakumbh 6.0' inaugurated at National Institute of Technology Hamirpur.
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ 6.0 का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। प्रथम दिवस का केंद्रीय विषय आध्यात्मिक भारत-विकसित भारत रहा। तीन दिवसीय राष्ट्रीय आयोजन के प्रथम दिवस का उद्घाटन पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। एनआईटी हमीरपुर के निदेशक प्रो. एचएम सूर्यवंशी ने उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि गुलाब चंद कटारिया, विशिष्ट अतिथियों तथा देशभर से आए शिक्षाविदों, वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। मुख्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि भारत की आध्यात्मिक परंपरा सदियों से उसकी पहचान और शक्ति का आधार रही है। भारतीय जीवन-दृष्टि में आध्यात्मिकता केवल व्यक्तिगत साधना तक सीमित नहीं, बल्कि मानवता, प्रकृति, समाज और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व की भावना से जुड़ी हुई है। शिक्षा के साथ संस्कारों का होना बेहद जरूरी है। संस्कारविहीन शिक्षा का कोई औचित्य नहीं है। शिक्षा ऐसी होनी चाहिए, जो बच्चों की प्रतिभा को पहचानने के साथ उनके भीतर अच्छे संस्कार भी विकसित करे। एक शिक्षक अपने विद्यार्थी को बेहतर ढंग से तैयार कर सकता है। यदि शिक्षक बच्चे के भीतर छिपी विशेषताओं और प्रतिभा को पहचान ले, तो उसे निखारने की दिशा में सार्थक प्रयास किए जा सकते हैं। विकास और संस्कारों का समन्वय ही मानवता की सेवा का मार्ग है। नशे की समस्या से निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत है। इसके लिए उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के राज्यपालों की बैठक बुलाकर इस विषय पर मंथन करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी राज्य आपसी सहयोग से इस समस्या का समाधान तलाश सकते हैं। अगले महीने बैठक की तारीख तय करने की योजना है। वाइस चांसलर एवं डायरेक्टर कॉन्क्लेव में देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों से लगभग 45 कुलपति एवं निदेशकों ने सहभागिता की और उच्च शिक्षा के समकालीन विषयों, संस्थागत विकास तथा शिक्षा के भविष्य पर विचार-विमर्श किया। साइंटिस्ट कॉन्क्लेव में लगभग 40 वैज्ञानिकों एवं शोध विशेषज्ञों ने सहभागिता करते हुए विज्ञान, अनुसंधान और नवाचार से जुड़े विभिन्न विषयों पर गहन मंथन किया। प्रथम दिवस में लगभग 38 स्टार्टअप्स ने इसमें सहभागिता की। इस दौरान एनआईटी हमीरपुर के साथ विभिन्न संस्थाओं के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) भी किए। लगभग 11 निवेशकों ने सहभागिता की। विद्यार्थियों की प्रतिभा, शोध और नवाचार को मंच प्रदान करते हुए शिक्षा महाकुंभ में लगभग 85 छात्र परियोजनाओं का प्रदर्शन किया। शिक्षा महाकुंभ 6.0 के आगामी दिवसों में भी विभिन्न राष्ट्रीय कॉन्क्लेव, शोध सत्र, विद्यार्थी गतिविधियां, प्रदर्शनियां, विशेषज्ञ परिचर्चाएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर विद्या भारती के सचिव देशराज शर्मा , प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता बनवीर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

फर्नीचर कारखाने में भीषण आग: दमकल टीम ने पाया काबू

09 Oct 2026

मिर्जापुर : जिगना थाने के सामने महिलाओं और युवकों ने किया चक्काजाम, 20 मिनट ठप रहा आवागमन

09 Oct 2026

फतेहाबाद के रतिया में नहर किनारे मिली एक्सपायरी कृषि दवाइयां, कृषि विभाग ने की जांच शुरू

09 Oct 2026

सोनीपत में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने निकाली जागरूकता रैली

09 Oct 2026

बस्ती: खराब खाने पर भड़के आश्रम पद्धति विद्यालय के छात्र

09 Oct 2026
विज्ञापन

लखनऊ के फैजुल्लागंज में बाढ़ से जीवन नरक, पानी में सड़ रही मरी गाय; आने-जाने के लिए नहीं पर्याप्त नाव

09 Oct 2026

राम जन्म की लीला ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर

09 Oct 2026
विज्ञापन

बागपत: किराना दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दो सिलिंडर फटने से भड़की लपटें; जिंदा जलीं मां-बेटी, आठ झुलसे

09 Oct 2026

कोटकपूरा में अग्रवाल सेवा समिति की तरफ से महाराजा अग्रसेन जयंती पर 11 अक्टूबर को आयोजित होगी विशाल शोभायात्रा

चंबा: साच पास में बर्फबारी से पांगी का सड़क संपर्क कटा, आठ से दस इंच बर्फ जमने का अनुमान

09 Oct 2026

सीहोर: नशेड़ी चालक की दबंगई, वर्दी से नेमप्लेट नोंची, ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में पुलिस से भिड़े चालक-मालिक

09 Oct 2026

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: बाइक पर ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर सांसों से लड़ रहा मरीज, मशीन मिली लेकिन बिजली बनी मुसीबत

09 Oct 2026

सम्पूर्णानन्द विश्वविद्यालय से नशामुक्ति और युवा-जागरूकता के लिए साइकिल यात्रा निकाली गई

09 Oct 2026

गुरुहरसहाय के गांव गोलू का में मार्बल कारोबारी की स्विफ्ट कार छीनकर फरार हुए लुटेरे

फिरोजपुर मंडल में रेलवे ट्रैक के किनारे कचरे और झाड़ियों की विशेष सफाई

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, देखें ताजा अपडेट

09 Oct 2026

धमतरी: आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पत्नी समेत पांच दोषी, धर्मांतरण के लिए बनाया दबाव, 5-5 साल की सजा

09 Oct 2026

अंबेडकरनगर: सुबह सुबह दिखा बदला हुआ मौसम, कोहरे की वजह से हुआ ठंड का अहसास

09 Oct 2026

उज्जैन: मस्तक पर अर्धचंद्र और त्रिपुंड लगाकर सजे बाबा महाकाल, दिव्य दर्शनों के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़

09 Oct 2026

अंडर-14 में स्मार्ट इंडियन मॉडल स्कूल की टीम ने जीता मुकाबला, सीबीएसई राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप का शुभारंभ

09 Oct 2026

वीडियो: बागेश्वर में आज से पांचवें सीमांत पर्वतीय बाल विज्ञान महोत्सव का आगाज, सीएम धामी करेंगे शुभारंभ

09 Oct 2026

वीडियो: पंतनगर में आज मानव तस्करी सम्मेलन, नेपाल से भारत तक फैले नेटवर्क पर कसेगा शिकंजा

हथियार सप्लाई की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर तेज रफ्तार कार पर चलाई गोली

09 Oct 2026

VIDEO: आगरा में गैस सिलिंडर लीक से घर में लगी आग, तीन लोग गंभीर झुलसे

09 Oct 2026

मेरठ: सूरजकुंड रामलीला का शुभारंभ, धार्मिक उत्सव का रहा माहौल

08 Oct 2026

शास्त्री पुल की रेलिंग पर बैठकर रील बनाते समय गंगा में गिरा युवक, VIDEO

08 Oct 2026

मेरठ: नगर निगम में फूटा महिलाओं का गुस्सा, आठ घंटे तक नारेबाजी, मशाल थामकर किया प्रदर्शन

08 Oct 2026

बिजली निगम के खिलाफ किसानों का अनिश्चितकालीन धरना, VIDEO

08 Oct 2026

राम ने किया ताड़का का वध, धर्म की रक्षा का संदेश; VIDEO

08 Oct 2026

धरना-जाम के बाद जागा प्रशासन, कॉलोनी में कूड़ा डंपिंग पर रोक; VIDEO

08 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed