{"_id":"6ac8d6fae14fbcf9430f899a","slug":"video-rampur-anganwadi-workers-spread-a-message-against-drug-abuse-at-padam-school-2026-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामपुर: पदम स्कूल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने नशे के खिलाफ दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: पदम स्कूल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने नशे के खिलाफ दिया संदेश
तहसील कल्याण अधिकारी रामपुर की ओर से शुक्रवार को पदम उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के सभागार में अंतरराष्ट्रीय बाउंडिंग जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। तहसीलदार रामपुर योगेश वर्मा शिविर में बतौर मुख्यातिथि, पेंशनर वेल्फेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुदामा राम मेहता और समाज सेवी आत्मा राम केदारटा विशेष अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य बुजुर्गों और युवा पीढ़ी के बीच आपसी तालमेल, सम्मान और सहयोग को बढ़ावा देना रहा। इस दौरान नशे के खिलाफ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने समूह गान की प्रस्तुति किया। समूह गान के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में मामा चरण दास ने संस्कृति और पारंपरिक गीतों की प्रस्तुति देकर सभी की वाहवाही लुटी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।