{"_id":"6756dce17ba5c518450e57ea","slug":"video-press-conference-of-mla-suresh-kumar-in-hamirpur","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अपनी बारी में भाजपा ने पहले साल के जश्न पर ही फूंक डाले थे 14 करोड़ रुपये- विधायक सुरेश कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अपनी बारी में भाजपा ने पहले साल के जश्न पर ही फूंक डाले थे 14 करोड़ रुपये- विधायक सुरेश कुमार
हमीरपुर के सर्किट हाउस में पत्रकारवार्ता के दौरान विधायक सुरेश कुमार ने भाजपा के प्रदर्शनों पर सवाल उठाते हुए कहा है कि अपनी बारी में तो भाजपा ने अपने कार्यकाल का एक साल धर्मशाला में मनाया था और प्रदेश में जश्न के लिए 14 करोड रूपये फूंक दिए थे। सुरेश कुमार ने कहा कि भाजपा पार्टी कांग्रेस के दो साल के कार्यक्रम से इतना परेशान क्यों है, क्योंकि जब भी सरकारें होती है वह ऐसे कार्यक्रम हमेशा करती आई है। लेकिन भाजपा इतना विलाप क्यों कर रही है यह समझ से परे है। पत्रकार वार्ता के दौरान केसीसी बैंक चेयरमैन कुलदीप पठानिया, हिमाचल ग्रामीण विकास बैंक चेयरमैन राम चद्र पठानिया, पूर्व जिला अध्यक्ष सुमन भारती, एपीएमसी चेयरमैन अजय शर्मा, प्रवक्ता नरेश ठाकुर भी मौजूद रहे। विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि भाजपा को परेशानी कांग्रेस के दो सालों के जश्न से नही है बल्कि मुख्यमंत्री सुक्खू के जनहित के फैसलों से भाजपा को बैचेनी है। उन्होंने कहा कि इस तरह प्रदर्शन करने का कारण भाजपा के बिखराब भी कारण बन रहा है और हर कोई भाजपा नेता प्रदर्शन करके अपने आप को नेता दिखाने की कोशिश कर रहे है और भाजपा अपने नेतृत्व की लडाई के चलते अनाप शनाप काम करने में लगी हुई है। विधायक सुरेश कुमार ने पूर्व मंत्री विक्रम ठाकुर के बयानों पर जबाव देते हुए कहा कि अपने कार्यकाल में प्रदेश में 17 हजार नौकरियां पांच सालों में दी थी लेकिन मात्र दो सालो में ही कांग्रेस सरकार ने 22 हजार नौकरियां अब तक दे दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा में सारे मामले कोर्ट में नौकरियों के फंसे थे जिन्हें अब कांग्रेस सरकार ने आते ही सुलझा कर नौकरी दी है। सुरेश कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यालय में चयन आयोग भ्रष्टाचार का अडडा बना था और उस समय के भ्रष्टाचारी कर्मचारी आज भी जेल में है। सुरेश कुमार ने कहा कि भाजपा हर बार महिलाओं को पन्द्रह सौ देने की बात पर सवाल उठाते हैं, लेकिन कांग्रेस सरकार ने 1500 रुपये देने का काम शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के फार्म की स्कू्रटिंग जारी है और जल्द ही तीन महीने के पन्द्रह सौ रूपये महिलाओं को जल्दी ही मिलेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।