{"_id":"6afad4715f68f1eaaa096ae4","slug":"video-pensioners-raise-their-voices-at-gandhi-chowk-2026-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: गांधी चौक पर गरजे पेंशनर, 17 सूत्री मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: गांधी चौक पर गरजे पेंशनर, 17 सूत्री मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति जिला हमीरपुर ने पेंशनरों की अनदेखी और 17 सूत्री मांगों को लेकर सरकार के नकारात्मक रवैये के विरोध में गांधी चौक हमीरपुर में प्रदर्शन शुरू कर दिया है। यह धरना लगातार तीन दिनों तक चलेगा। वहीं, 19 नवंबर को प्रदेशभर के पेंशनर धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में प्रदेश अध्यक्ष सुरेश ठाकुर के नेतृत्व में विशाल रैली निकालेंगे और विधानसभा का घेराव करेंगे। सोमवार को हमीरपुर में आयोजित प्रदर्शन की अध्यक्षता संयुक्त संघर्ष समिति जिला हमीरपुर के अध्यक्ष मनोहर ठाकुर ने की। इसमें कृषि विभाग से पृथ्वी राज शर्मा, शिक्षा विभाग से पुरुषोत्तम सहित विभिन्न संगठनों के करीब 70 पेंशनरों ने भाग लिया। इस दौरान पेंशनरों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पेंशनरों के प्रति नकारात्मक सोच, वादा खिलाफी और झूठ की राजनीति पर रोष जताया। समिति के पदाधिकारियों अमेजर ठाकुर और दिलीप सिंह आदि ने कहा कि प्रदेश सरकार पेंशनरों की वित्तीय देनदारियों और पेंशन एरियर का भुगतान नहीं कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।