Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Disasters and drug abuse to be discussed in Dhaneta

Hamirpur (Himachal) News: धनेटा में होगा आपदाओं और नशाखोरी पर मंथन

Tue, 17 Nov 2026 05:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 05:15 AM IST
विज्ञापन
27-28 नवंबर को होगा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, 20 तक भेजें शोध सारांश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धनेटा (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय धनेटा में 27 और 28 नवंबर को प्राकृतिक आपदाओं, जलवायु परिवर्तन और नशाखोरी जैसी गंभीर चुनौतियों पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। महाविद्यालय की ओर से केंद्रीय हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के सामाजिक विज्ञान संकाय के अर्थशास्त्र विभाग के अकादमिक सहयोग से यह सम्मेलन करवाया जा रहा है।
इसका विषय प्राकृतिक आपदाएं, जलवायु परिवर्तन एवं नशाखोरी, चुनौतियां एवं नवोन्मेषी समाधान रखा गया है। सम्मेलन में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के शिक्षाविद, वैज्ञानिक, शोधकर्ता, नीति निर्माता और विद्यार्थी भाग लेंगे। इसमें हिमाचल प्रदेश सहित अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में बाढ़, भूस्खलन, भूकंप, बादल फटने और आपदा जोखिम कम करने के उपायों पर चर्चा होगी। इसके अलावा जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण संरक्षण, हिमालयी पारिस्थितिकी, जल संसाधन प्रबंधन और सतत विकास जैसे विषयों पर शोध पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। यु
विज्ञापन

वाओं में बढ़ती नशाखोरी, इसके सामाजिक और मनोवैज्ञानिक दुष्प्रभावों, रोकथाम, जागरूकता और पुनर्वास पर भी विचार-विमर्श होगा।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ज्ञान चंद राणा ने बताया सम्मेलन में भाग लेने के इच्छुक प्राध्यापक, वैज्ञानिक, शोधार्थी और विद्यार्थी अपने मौलिक शोध कार्यों के सारांश 20 नवंबर 2026 तक भेज सकते हैं। प्रतिभागियों को अपने शोध निष्कर्ष प्रस्तुत करने और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों के साथ विचार साझा करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने शिक्षाविदों और शोधार्थियों से सम्मेलन में भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed