{"_id":"6aeafd1031b8628bb40d94ac","slug":"video-nadaun-cracker-sale-50-shopkeepers-notice-diwali-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: दिवाली से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन, 50 दुकानदारों को नोटिस; पटाखे बेचने के लिए तय किए स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: दिवाली से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन, 50 दुकानदारों को नोटिस; पटाखे बेचने के लिए तय किए स्थान
Ankesh Dogra
Updated Wed, 04 Nov 2026 03:08 PM IST
Link Copied
दिवाली के त्योहार से पहले पटाखों की अवैध बिक्री और अनधिकृत भंडारण को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। बुधवार को एसडीएम नादौन निशांत शर्मा ने नादौन, कांगू और गलोड़ बाजारों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान नियमों के विपरीत दुकानों में पटाखे और आतिशबाजी रखने वाले करीब 50 दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए। प्रशासन की इस कार्रवाई से बाजारों में हड़कंप मच गया।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने पुलिस अधिकारियों को अगले दो दिनों के भीतर जारी किए गए नोटिसों पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही दुकानदारों को स्पष्ट किया कि दिवाली पर पटाखों की बिक्री केवल प्रशासन की ओर से निर्धारित और चिन्हित स्थानों पर ही की जा सकेगी।
एसडीएम निशांत शर्मा ने बताया कि दिवाली के दौरान पटाखों की बिक्री के लिए मुख्य बाजारों में सुरक्षित स्थान चिह्नित किए गए हैं। सभी दुकानदारों को इन्हीं निर्धारित स्थानों पर अपने बिक्री काउंटर लगाने होंगे। इसके लिए संबंधित तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को नियमानुसार लाइसेंस जारी करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
एसडीएम ने अधिकारियों को बाजारों में नियमित निरीक्षण करने और अनधिकृत स्थानों पर पटाखों की बिक्री रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा नियमों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्रशासन की ओर से यह कदम दिवाली के दौरान आगजनी और अन्य अप्रिय घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है। अधिकारियों ने दुकानदारों को निर्देशों का पालन करने को कहा, ताकि किसी भी तरह की जान-माल की क्षति से बचा जा सके।
निरीक्षण के दौरान संबंधित तहसीलदार, नायब तहसीलदार, पुलिस टीम और एसडीएम कार्यालय के कर्मचारी भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।