{"_id":"6af98b7c23710c5b0f0a42ca","slug":"video-mandi-wins-boys-girls-fifth-junior-state-ball-badminton-championship-2026-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: जूनियर बाल बैडमिंटन में मंडी का दबदबा, लड़के और लड़कियों दोनों वर्गों में बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: जूनियर बाल बैडमिंटन में मंडी का दबदबा, लड़के और लड़कियों दोनों वर्गों में बना चैंपियन
Ankesh Dogra
Updated Sun, 15 Nov 2026 04:07 PM IST
Link Copied
पांचवीं जूनियर राज्य स्तरीय बाल बैडमिंटन प्रतियोगिता में मंडी जिले की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों वर्गों में अपना दबदबा कायम किया। प्रतियोगिता के लड़कों और लड़कियों दोनों वर्गों में मंडी की टीमें विजेता बनीं। लड़कियों के वर्ग में ऊना की टीम उपविजेता रही, जबकि लड़कों के वर्ग में बिलासपुर की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया।
साईं विजन पब्लिक स्कूल भरेड़ी में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। इसमें प्रदेश के आठ जिलों से करीब 80 लड़के और लड़कियों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
समापन समारोह में भरेड़ी के समाजसेवी एवं बाल बैडमिंटन एसोसिएशन हमीरपुर के अध्यक्ष अनिल सहगल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने कहा कि खेलों से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, मेहनत और टीम भावना विकसित होती है। युवा खिलाड़ियों को नशे से दूर रहकर खेलों और अन्य सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेना चाहिए। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी तरह मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के खिताब से सम्मानित किया गया।
लड़कों के वर्ग में मंडी के शिवांश ठाकुर और ध्रुव ठाकुर, बिलासपुर के भविष्य, हमीरपुर के राजवीर ठाकुर और ऊना के करण को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
वहीं, लड़कियों के वर्ग में मंडी की मानवी शर्मा और मानशी, ऊना की शुभ्रा, हमीरपुर की सारिका और बिलासपुर की वैशाली को शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
समापन समारोह में एसोसिएशन के प्रधान बृज लाल गोयल, महासचिव केसी ठाकुर, कोषाध्यक्ष राकेश भारद्वाज और उपप्रधान नर्वदा देवी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।