{"_id":"6addf38143b50d6a3f02661c","slug":"video-lag-kadiyar-mela-inauguration-vaishali-sharma-bdo-hamirpur-himachal-pradesh-2026-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: लग-कड़ियार मेले का आगाज, बीडीओ वैशाली शर्मा ने किया उद्घाटन; बच्चों के लिए लगे झूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: लग-कड़ियार मेले का आगाज, बीडीओ वैशाली शर्मा ने किया उद्घाटन; बच्चों के लिए लगे झूले
Ankesh Dogra
Updated Sun, 25 Oct 2026 05:48 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले की ग्राम पंचायत लग-कड़ियार में रविवार को लग-कड़ियार मेले का विधिवत शुभारंभ हुआ। टौणी देवी की खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) वैशाली शर्मा ने मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर लग देवी स्थित शीतला माता मंदिर से मेला पंडाल तक शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें क्षेत्र के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मेले के शुभारंभ समारोह में जिला परिषद उहल वार्ड की सदस्य ज्योति ठाकुर, बीडीसी सदस्य सुषमा ठाकुर सहित विभिन्न पंचायतों के प्रधान, जनप्रतिनिधि और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। मेले को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला।
लग-कड़ियार मेले में लोगों के मनोरंजन और खरीदारी के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं की गई हैं। बच्चों के लिए अलग-अलग प्रकार के झूले लगाए गए हैं। इसके अलावा खान-पान, कॉस्मेटिक्स, कपड़े, खिलौने और घरेलू सामान की दुकानें भी सज गई हैं।
मेले में दुकानदारों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है। करीब एक माह तक चलने वाले इस आयोजन से स्थानीय व्यापारियों को बिक्री बढ़ने की आस है। मेले में आसपास के क्षेत्रों से लोगों के पहुंचने की संभावना है, जिससे बाजार में रौनक बनी रहेगी।
ग्राम पंचायत लग-कड़ियार के प्रधान सचिन ठाकुर ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से क्षेत्र में आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। मेले स्थानीय लोगों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं।
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक मेलजोल बढ़ाने के साथ स्थानीय परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मेले का आयोजन 25 नवंबर तक किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।