{"_id":"6ad1b737c36aa3105f07d65b","slug":"video-four-accused-arrested-for-causing-pollution-by-burning-plastic-in-the-fields-of-mandothi-of-bahadurgarh-2026-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में मांडोठी के खेतों में प्लास्टिक जलाकर फैला रहे थे प्रदूषण, चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में मांडोठी के खेतों में प्लास्टिक जलाकर फैला रहे थे प्रदूषण, चार आरोपी गिरफ्तार
गांव मांडोठी में आर्यवृत गौशाला से करीब एक किलोमीटर दूर खेतों में प्लास्टिक और पीवीसी तार के अवशेष जलाकर प्रदूषण फैलाने का मामला सामने आया है। आसौदा थाना पुलिस ने मौके से चार लोगों को पकड़कर दो कैंटर और बड़ी मात्रा में सामान जब्त किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, प्रदूषण विभाग के आरओ सुनील श्योराण ने सूचना दी थी कि खेतों में प्लास्टिक और अन्य सामान जलाया जा रहा है। सूचना पर एएसआई राजू की टीम मौके पर पहुंची तो आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दिखाई दिया। दमकल की गाड़ी बुलाकर आग बुझाई गई।
मौके से भुपेश उर्फ भौला निवासी रोहतक, नन्हे सिंह निवासी शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश), अंकित निवासी अंबेडकर नगर (उत्तर प्रदेश) और वसीम निवासी दिल्ली को काबू किया गया। पुलिस ने दो कैंटर, 129 बड़े खाली ड्रम, 22 छोटे ड्रम, 133 लोहे की चादरें, प्लास्टिक व पीवीसी तार के अवशेष से भरे कट्टे और अन्य उपकरण कब्जे में लिए।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 223, 280 और पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 की धारा 15 के तहत मुकदमा नंबर 312 दर्ज किया है। मामले की आगामी जांच मांडोठी चौकी पुलिस कर रही है।
हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ सुनील श्योराण ने बताया कि मांडोठी के खेतों में भारी मात्रा में प्लास्टिक जलाकर प्रदूषण फैलाया जा रहा था चार लोगों को पकड़ा है। उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।