{"_id":"681b2cdfb6e3e6dc3b0e1d80","slug":"video-hamirpur-meeting-of-himachal-pradesh-retired-employees-welfare-forum-hamirpur-organized-2025-05-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: हिमाचल प्रदेश सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण मंच हमीरपुर की बैठक आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: हिमाचल प्रदेश सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण मंच हमीरपुर की बैठक आयोजित
हिमाचल परिवहन सेवा निवृत कर्मचारी कल्याण मंच हमीरपुर जिला इकाई की बैठक चालक प्रशिक्षण केंद्र बस स्टैंड हमीरपुर में संपन्न हुई है। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश ने की। बैठक में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अजमेर ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित हुए। बैठक शुरू करने से पहले पहलगाम में हुए आंतकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की गई। दो मिनट का मौन रखकर आंतकी हमले में जान गंवाने वाले पर्यटकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश ने कहा कि समय पर पेंशन न मिलने के कारण परिवहन पेंशनरों में सरकार व निगम प्रबंधन के प्रति गहरा रोष है। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो सरकार व्यवस्था परिर्वतन का ढोल पीट रही है लेकिन 8500 परिवहन पेंशनरों को कभी समय पर पेंशन नहीं दी जाती है। इस तरह का अन्याय सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने सरकार व निगम प्रबंधन से मांग रखी है कि महीने की पहली तारीख को पेंशन दी जाए। कार्यकारी अध्यक्ष अजमेर ठाकुर ने कहा कि तीन सालों से चिकित्सा बिलों का भुगतान करने में सरकार नाकाम रही है। बुढ़ापे में बीमारियों का इलाज करवाना मुश्किल हो गया है। वर्तमान सरकार उच्च न्यायालय के निर्णयों को भी दरकिनार कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि मांगों को नहीं माना गया तो पेंशनर बड़ा आंदोलन करेन को बाध्य होंगे। बैठक में रामलाल, रघुनाथ, कुलवंत, भाग सिंह आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।