{"_id":"6ab257b622c2a65a6909b0d6","slug":"video-hamirpur-individual-taken-into-custody-based-on-inputs-received-from-a-central-investigative-agency-2026-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: केंद्रीय जांच एजेंसी से मिले इनपुट के आधार पर व्यक्ति को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: केंद्रीय जांच एजेंसी से मिले इनपुट के आधार पर व्यक्ति को हिरासत में लिया
केंद्रीय जांच एजेंसी से मिले इनपुट के आधार पर सदर थाना पुलिस ने सोमवार शाम हमीरपुर शहर में रह रहे एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। सोशल मीडिया पर देश विरोधी गतिविधियों से जुड़ी सामग्री साझा किए जाने की सूचना के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच में उसके संपर्कों और सोशल मीडिया गतिविधियों को खंगाला जा रहा है।केंद्रीय जांच एजेंसी की ओर से 17 सितंबर को पुलिस को भेजे गए शिकायत पत्र में हमीरपुर में रह रहे व्यक्ति के संबंध में विस्तृत जांच करने को कहा गया था। शिकायत में सोशल मीडिया पर सक्रिय कुछ लोगों के कथित संपर्कों और गतिविधियों का उल्लेख करते हुए संबंधित व्यक्ति के आगे-पीछे के संपर्कों की पड़ताल करने के निर्देश दिए गए थे। साथ ही यह भी जांचने को कहा गया था कि उसका किसी संदिग्ध नेटवर्क अथवा देश विरोधी गतिविधियों से कोई संबंध तो नहीं है। इस इनपुट के आधार पर सदर थाना पुलिस ने 21 सितंबर को मामला दर्ज किया। इसके बाद सोमवार शाम व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। बताया जा रहा है कि वह हमीरपुर शहर में दर्जी का काम करता है और करीब छह माह से यहां रह रहा है। वह मूल रूप से हिमाचल प्रदेश से बाहर के किसी राज्य का रहने वाला बताया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय जांच एजेंसी की टीम मंगलवार को हमीरपुर पहुंच सकती है। टीम हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पूछताछ करने के साथ गतिविधियों और संपर्कों की भी पड़ताल कर सकती है। पुलिस ने अभी तक व्यक्ति की पहचान सार्वजनिक नहीं की है। किसी आतंकी गतिविधि से उसके सीधे संबंध की भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जांच के बाद ही मामले की स्थिति स्पष्ट होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।