{"_id":"6ac3af81625855d1b80df1e6","slug":"video-hamirpur-fire-breaks-out-on-the-upper-floor-of-a-furniture-house-in-doli-village-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: डोली गांव में फर्नीचर हाउस की ऊपरी मंजिल में भड़की आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: डोली गांव में फर्नीचर हाउस की ऊपरी मंजिल में भड़की आग
सुजानपुर (हमीरपुर)। हमीरपुर-सुजानपुर मुख्य मार्ग पर डोली गांव में सोमवार शाम एक तीन मंजिला फर्नीचर हाउस की ऊपरी मंजिल में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर उपमंडल अधिकारी नागरिक विकास शुक्ला, पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम सात बजे के करीब लोगों ने फर्नीचर हाउस की सबसे ऊपरी मंजिल से आग की लपटें उठती देखीं और मालिक को सूचित किया। फर्नीचर का सामान होने के कारण आग तेजी से फैलने की आशंका को देखते हुए दमकल कर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने भी स्थिति का जायजा लिया। आग किन कारणों से लगी और इससे कितना नुकसान हुआ है, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग की कार्रवाई पूरी होने के बाद ही नुकसान का आकलन हो सकेगा। हादसे के कारण मुख्य मार्ग पर भी लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मौके पर व्यवस्था संभाली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।