{"_id":"6aeb0c53507e41055c012f7c","slug":"video-hamirpur-dangkwali-road-car-truck-accident-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर की डांगक्वाली सड़क पर कार-ट्रक की जोरदार टक्कर, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर की डांगक्वाली सड़क पर कार-ट्रक की जोरदार टक्कर, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त
Ankesh Dogra
Updated Wed, 04 Nov 2026 04:13 PM IST
Link Copied
सदर थाना क्षेत्र के तहत डांगक्वाली सड़क पर बुधवार सुबह कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर के कारण सुजानपुर-हमीरपुर मार्ग पर कुछ समय के लिए हल्का जाम लग गया, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, ट्रक डांगक्वाली की ओर से हमीरपुर बस अड्डे की तरफ आ रहा था, जबकि कार डांगक्वाली सड़क पर चढ़ रही थी। इसी दौरान दोनों वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा।
हादसे के बाद सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई और कुछ समय तक जाम की स्थिति बनी रही। सूचना मिलते ही यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को संभालते हुए वाहनों की आवाजाही सुचारू करवाई। एसपी बलवीर ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।