{"_id":"6aec85def3dfbdf63808710d","slug":"video-hamirpur-citu-holds-protest-demanding-125-days-of-employment-2026-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: सीटू ने 125 दिन का रोजगार देने की मांग पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: सीटू ने 125 दिन का रोजगार देने की मांग पर किया प्रदर्शन
ग्रामीण रोजगार कार्डधारक परिवारों को वर्ष में 125 दिन काम देने की मांग को लेकर सीटू जिला कमेटी हमीरपुर ने विकास खंड अधिकारी कार्यालय बिझड़ी के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बीडीओ कार्यालय के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार आजीविका मिशन (ग्रामीण) के तहत रोजगार उपलब्ध करवाने की मांग उठाई। मजदूर नेताओं ने कहा कि कानून में 125 दिन रोजगार देने का प्रावधान है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को काम नहीं मिल रहा है। इससे मजदूरों में रोष है। सीटू के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार और जिला सचिव जोगिंद्र कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार ने मनरेगा कानून की जगह नया कानून लागू किया है। मनरेगा के तहत होने वाले जल संरक्षण टैंकों के निर्माण, भूमि समतल करने और पक्के डंगे लगाने जैसे कार्यों को नए कानून में खत्म कर दिया गया है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में काम के अवसर कम हुए हैं। उन्होंने कहा कि रोजगार कार्ड धारक परिवार के एक सदस्य को साल में 125 दिन काम देने का वादा किया गया था, लेकिन करीब एक साल बीतने के बाद भी लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। पहले मनरेगा में काम करके परिवार चलाने वाले गरीब ग्रामीण अब रोजगार के लिए परेशान हैं। संगठन ने प्रत्येक विकास खंड में 125 दिन रोजगार की मांग को लेकर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। उन्होंने विकास खंड बिझड़ी की सभी पंचायतों में रोजगार कार्ड धारकों को साल में 125 दिन काम देने और पंचायत स्तर पर योजना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शिविर लगाने की मांग की। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष धर्म सिंह और प्रताप राणा आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।