{"_id":"6a96d521da5a69ea2e093597","slug":"video-hamirpur-block-level-under-14-sports-competition-begins-at-mundkhar-school-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: मुंडखर स्कूल में खंड स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: मुंडखर स्कूल में खंड स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुंडखर में खंड स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष रामचंद्र पठानिया ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। खेलकूद प्रतियोगिता में 35 स्कूलों के लगभग 370 विद्यार्थी कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, शतरंज आदि स्पर्धाओं में भाग ले रहे हैं। रामचंद्र पठानिया ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में खेलों का बहुत ज्यादा महत्व होता है। इनके माध्यम से बच्चों में कई ऐसे गुण विकसित होते हैं जो कि उन्हें जीवन में आगे बढ़ने में काफी सहायक सिद्ध होते हैं। युवाओं को नशे से बचाने के लिए मुख्यमंत्री ने चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान शुरू किया है। सभी लोगों, विशेषकर युवाओं को इस अभियान में सक्रिय योगदान देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि मुंडखर स्कूल में 2.77 लाख रुपये की लागत से बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण किया जाएगा। इस अवसर पर मेजबान पाठशाला के प्रधानाचार्य ओंकार देव ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों, टीम प्रभारियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी दी। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उद्घाटन समारोह में एडीपीईओ अश्वनी कुमार, प्रतियोगिता के समन्वयक अशोक शर्मा, सहायक समन्वयक राजीव शर्मा, स्थानीय पंचायत प्रधान नरिंतला देवी, बीडीसी सदस्य संतोष कुमारी, जीवन दत्त शर्मा लक्की, मुकेश बन्याल और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।