{"_id":"6b0c0e441852eb128d09fcc5","slug":"video-hamirpur-286-candidates-took-the-written-examination-2026-11-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: क्लर्क के लिए 286 अभ्यर्थियों ने दी लिखित परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: क्लर्क के लिए 286 अभ्यर्थियों ने दी लिखित परीक्षा
प्रदेश उच्च न्यायालय में क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए रविवार को लिखित परीक्षा का आयोजन हुआ। हमीरपुर स्थित पीएमश्री बलिदानी कैप्टन मृदुल शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में बनाए गए परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा सुबह 11:00 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित हुई। परीक्षा केंद्र में कुल 416 अभ्यर्थियों को परीक्षा देने के लिए बुलाया गया था, जिनमें से करीब 286 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। परीक्षा केंद्र में व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रबंध किए थे। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद अभ्यर्थी अपने भविष्य को लेकर उम्मीदों के साथ परीक्षा केंद्र से बाहर निकले।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।