{"_id":"6a6f27ee601b08804d0522d4","slug":"video-duhak-gram-sabha-takes-pledge-for-cleanliness-water-conservation-and-drug-free-village-2026-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: डूहक ग्रामसभा में स्वच्छता, जल संरक्षण और नशा मुक्ति का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: डूहक ग्रामसभा में स्वच्छता, जल संरक्षण और नशा मुक्ति का लिया संकल्प
ग्राम पंचायत डूहक के कसीरी गांव में रविवार को प्रधान रंजना कुमारी की अध्यक्षता में ग्रामसभा आयोजित की गई। बैठक में स्वच्छता, जल संरक्षण, कचरा प्रबंधन और नशा मुक्ति जैसे जनहित के महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
ग्रामसभा में ग्रामीणों ने गांव को स्वच्छ, स्वस्थ और नशामुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। लोगों को गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग एकत्रित करने, कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण करने तथा नदी-नालों और सार्वजनिक स्थलों पर कचरा नहीं फेंकने के लिए जागरूक किया गया।
बैठक में गांव के जल स्रोतों की स्वच्छता, संरक्षण और सुरक्षित उपयोग पर भी विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही युवाओं को नशे से दूर रखने और नशा मुक्ति अभियान को जनभागीदारी के माध्यम से सफल बनाने पर जोर दिया गया।
प्रधान रंजना कुमारी ने ग्रामसभा में सक्रिय भागीदारी के लिए सभी ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही गांव को स्वच्छ, सुरक्षित और स्वस्थ बनाया जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।