{"_id":"67cae9fbcc56b617ee079048","slug":"video-cm-sukhu-said-pratibha-is-the-congress-president-discussion-with-the-in-charge-only-on-the-expansion-of-the-executive","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- प्रतिभा ही कांग्रेस अध्यक्ष, प्रभारी से सिर्फ कार्यकारिणी विस्तार पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- प्रतिभा ही कांग्रेस अध्यक्ष, प्रभारी से सिर्फ कार्यकारिणी विस्तार पर चर्चा
हिमाचल कांग्रेस के नए अध्यक्ष को लेकर कोई चर्चा नहीं की गई है। कार्यकारिणी के विस्तार पर पार्टी प्रभारी के साथ चर्चा हुई है। हिमाचल कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह हैं। पहले कार्यकारिणी का गठन होगा उसके बाद आगे की नीति तय होगी। नए अध्यक्ष को लेकर कोई विचार नहीं किया गया है। केसीसी बैंक के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक कुलदीप पठाानिया के बेटे की शादी समारोह में पहुंचे सीएम सुक्खू ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान सवालों का जवाब देते हुए यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि प्रभारी रजनी पाटिल ने सभी मंत्रियों, विधायको और कार्यकर्ताओं से चर्चा की है। इस दौरान कार्यकारिणी विस्तार की चर्चा का केंद्र रहा है। सीएम सुक्खू ने कहा कि बजट की तैयारी चल रही है और बजट सत्र पूरे वित्तीय वर्ष का लेखाजोखा होता है। वर्ष 2025-26 बजट 17 मार्च को पेश किया जाएगा। वहीं विपक्षी नेताओं के बयानों और प्रदेश में पेंशनधारकों को समय पर पेंशन न मिलने के सवाल पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि सभी को पता है कि वेतन और पेंशन समय से दी जा रही है इस पर ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहते हैं। इससे पहले यहां पहुंचने पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक आशीष बुटेल, विधायक सुरेश कुमार, विधायक कुटलैहड़ विवेक शर्मा, विधायक किशोरी लाल के अलावा पूर्व जिला अध्यक्ष सुमन भारती, मीडिया प्रभारी अंशुल शर्मा सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।