{"_id":"6b0c036c32e74453e30a0e27","slug":"video-video-plaster-falling-from-the-roof-of-rasang-primary-school-classes-being-held-in-the-veranda-2026-11-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला: रसां प्राइमरी स्कूल की छत से गिर रहा प्लास्टर, बरामदे में लग रहीं कक्षाएं, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला: रसां प्राइमरी स्कूल की छत से गिर रहा प्लास्टर, बरामदे में लग रहीं कक्षाएं, देखें वीडियो
तपोवन विधानसभा परिसर के साथ लगते राजकीय प्राथमिक स्कूल रसां की हालत बदतर हो गई है। स्कूल के कमरों की छत से प्लास्टर गिर रहा है और बरसात के दौरान इससे पानी टपकता है। भवन की जर्जर हालत को देखते हुए विद्यार्थियों की कक्षाएं कमरों के बजाय बरामदे में लगाई जा रही हैं। स्कूल में पढ़ने वाले 23 विद्यार्थी जान जोखिम में डालकर शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर हैं। इस स्कूल में कुछ विद्यार्थी ऐसे भी हैं, जो दिव्यांगता की श्रेणी में आते हैं। स्कूल की स्थिति का जायजा लेने के लिए अमर उजाला की टीम स्कूल परिसर में पहुंची। इस दौरान पाया गया कि स्कूल के विद्यार्थी बरामदे में पढ़ाई कर रहे थे। स्कूल भवन का निरीक्षण करने पर पाया गया कि कक्षाओं के कमरे ही नहीं, बल्कि स्कूल के हैड टीचर के कमरे की हालत भी बद से बदतर थी। इसके अलावा स्कूल के तीन कमरों की छतों का प्लास्टर उखड़ चुका था। हालात ऐसे थे कि लैंटल का सरिया तक साफ दिखाई दे रहा था। इसके अलावा स्कूल की दीवारों पर भी दरारें साफ नजर आ रही थीं। वहीं एक कमरा ऐसा था, जिसकी छत से प्लास्टर तो उखड़ ही रहा था, साथ ही लैंटल पर बरसात के मौसम में आए पानी की सीलन भी साफ नजर आ रही थी। इस स्कूल परिसर में ही आंगनबाड़ी केंद्र भी चल रहा है। इसकी हालत भी स्कूल भवन से अलग नहीं है। आंगनबाड़ी केंद्र की छत भी जर्जर हो चुकी है। ऐसे में छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता साफ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के चेहरे पर झलक रही थी। हैरानी इस बात की है कि यह भवन तपोवन विधानसभा परिसर की चारदीवारी के साथ है। यहां पर 16 से 21 नवंबर तक सरकार और प्रशासनिक अमला डेरा जमाए हुआ था, लेकिन किसी की भी नजर इस जर्जर हुए स्कूल भवन पर नहीं पड़ी। इस संदर्भ में स्कूल की हैड टीचर मुनीता कुमारी का कहना है कि उन्होंने स्कूल के कमरों की जर्जर हालत बारे उच्चाधिकारियों को बता दिया है। वहीं इस संदर्भ में उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग कांगड़ा बलविंद्र सिंह गुलेरिया का कहना है कि स्कूल का निरीक्षण कर तथा भेजी गई प्रपोजल को देख कर आगामी कार्रवाई शीघ्र ही अमल में लाई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।